फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   dreamed of becoming a flying officer

पंखों से प्रेरित हो फ्लाइंग अफसर बन गई यह बेटी

Fri, 31 Mar 2017 05:44 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 31 Mar 2017 05:44 PM IST
सार

-पहले ही प्रयास में फ्लाइंग ऑफीसर बनी
-बेंगलूरू कमांड हॉस्पिटल में मिली पहली तैनाती

विज्ञापन
dreamed of becoming a flying officer
अपनी मां मिथिलेश सिंह व पिता कमलेश कुमार सिंह के साथ वायुसेना फ्लाइंग अफसर डॉ. श्वेता सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में हरदोई की जमीन पर जन्मी एक बेटी ने अपने बुलंद इरादों से अपना सपना सच कर दिखाया। बचपन में पक्षियों को उड़ते समय उसके पंखों को देखकर इस बेटी ने ऐसी प्रेरणा ली कि आज उसने वायुसेना में फ्लाइंग ऑफीसर डॉक्टर के पद पर तैनाती मिली है। पहले ही प्रयास में ऑफीसर बनी बेटी को बेंगलूरू कमांड हॉस्पिटल में तैनाती मिली है।

बहरहाल बेटी की इस उपलब्धि से अभिभावकों को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। जिला मुख्यालय से तीन किलोमीटर दूर स्थित ब्लॉक टड़ियावां के ग्राम आशा निवासी सेवानिवृत्त सूबेदार सेना शिक्षा कोर कमलेश कुमार सिंह की बेटी श्वेता ने ऑल इंडिया स्तर पर परीक्षा में सफलता अर्जित की और अब चार साल का प्रशिक्षण पूरा करने के बाद उसे बेंगलूरू कमांड हॉस्पिटल एयर फोर्स में तैनाती मिली है।

विज्ञापन


पिता के विभिन्न राज्यों उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, असम व गुजरात में श्वेता ने शिक्षा अर्जित की। अपनी सफलता का श्रेय वह पिता के साथ मां मिथिलेश सिंह, दादी-बाबा, चाचा अखिलेश सिंह को देती हैं। श्वेता ने बताया कि बचपन से ही उसे उड़ते पक्षियों के पंख बहुत रोचक व प्रेरणा स्रोत लगते थे, वही सपना साकार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 


 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed