फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dr Vinay and Nupur stood first in the marathon

Kanpur News: मैराथन में डॉ. विनय व नुपूर रहे प्रथम

Tue, 14 Jan 2025 10:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 10:24 PM IST
विज्ञापन
Dr Vinay and Nupur stood first in the marathon
:सैफई विश्वविद्यालय में आयोजित वार्षिक सांस्कृतिक तथा स्पोर्ट इवेंट एग्जॉड्रियम में विजेताओं को - फोटो : :सैफई विश्वविद्यालय में आयोजित वार्षिक सांस्कृतिक तथा स्पोर्ट इवेंट एग्जॉड्रियम में विजेताओं को पुरस्कृत करते कुलपति प्रो. डाॅ. पीके जैन व अन्य।
सैफई। आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई के वार्षिक सांस्कृतिक एवं स्पोर्ट इवेंट एग्जॉड्रियम-2024 की पुरुष मैराथन में डॉ. विनय कन्नौजिया पहले स्थान पर रहे। दूसरा स्थान डॉ. विक्रम राठौर व तीसरा स्थान डॉ. हिमांशु ने प्राप्त किया। इसी प्रकार से महिला मैराथन में डॉ. नूपूर मित्तल पहले स्थान पर रहीं। वहीं डॉ. अनामिका सिंह दूसरे व डॉ. अमिता सिंह तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन


शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.पीके जैन ने हरी झंडी दिखाकर किया। विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. रमाकांत यादव ने बताया कि इस बार वार्षिक सांस्कृतिक व स्पोर्ट इवेंट एक्जॉड्रियम- 2024 के मैराथन दौड़ की थीम एंटी एपिलेप्सी रखा गया। इसका उद्देश्य मिर्गी रोग व उससे संबंधित भ्रांतियों को दूर करने के लिए जनसामान्य को प्रेरित करना है।
विज्ञापन

इस अवसर पर संकाय अध्यक्ष डॉ. आदेश कुमार, कुलसचिव डॉ. चंद्रवीर सिंह, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसपी सिंह, एक्जॉड्रियम- 2024 के आर्ग्रेनाइजिंग चेयरमैन डॉ.नरेश पाल सिंह, डॉ. आशा पाठक आदि मौजूद रहे। विजेता प्रतिभागियों को विश्वविद्यालय के कुलपति, प्रतिकुलपति एवं चिकित्सा अधीक्षक ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed