{"_id":"423551be65eed6185afcbda4bf78fa13","slug":"dr-vc-acharya-got-award-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘जड़ से बीमारी दूर करती है होम्योपैथी’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘जड़ से बीमारी दूर करती है होम्योपैथी’
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
Updated Sat, 11 Apr 2015 02:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होम्योपैथी के जनक डॉ. सैमुअल हैनीमैन की जयंती पर शुक्रवार को डॉ. निगम होम्योपैथी हॉस्पिटल के तत्वावधान में हैनीमैन चौराहा लाल इमली के पास आयोजित सम्मान समारोह में होम्योपैथी के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले डॉ. वीसी आचार्या को डॉ. जगदीश चंद्र निगम मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित किया।
विधायक सतीश निगम ने उन्हें यह एवार्ड प्रदान किया। यह अवार्ड डॉ. हर्ष निगम ने अपने दिवंगत पिता शहर के वरिष्ठ होम्योपैथ डॉ. जेसी निगम की स्मृति में शुरू किया है। समारोह में विधायक सतीश निगम ने कहा कि होम्योपैथी में बीमारी का जड़ से इलाज किया जाता है।
तीनों विधाओं में होम्योपैथी ही ऐसी विधा है जिसका इस्तेमाल बच्चे भी आसानी से कर लेते हैं। डॉ. हर्ष निगम ने कहा कि होम्योपैथी एक संपूर्ण चिकित्सा पद्धति है। इसमें सभी रोगों का इलाज हर उम्र और रोग के अनुसार किया जाता है। होम्योपैथिक दवा का इस्तेमाल करने वाले मरीजों को रोग से पूरी तरह मुक्ति मिलती है।
विज्ञापन
असाध्य रोगों का इलाज भी होम्योपैथी में मौजूद है, बस जरूरत है इसके सही प्रचार-प्रसार की।होम्योपैथ डॉक्टरों को इस दिशा में आगे आना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अस्थाना ने की। इस दौरान डॉ. सुरेंद्र अग्निहोत्री, डॉ. संदीप मिश्र, डॉ. संतोष तिवारी, डॉ. गणेश निगम, डॉ. पंकज आचार्य आदि मौजूद रहे।
दूसरी ओर आदर्श होम्यो क्लीनिक गुजैनी में लगे निशुल्क चिकित्सा शिविर में 50 से अधिक रोगियों ा मुफ्त परीक्षण करके दवा वितरित की गई। डॉ. अशोक कुमार सिंह ने बताया कि आजकल अधिकतर व्यक्ति पेट की बीमारियों से पीड़ित हैं। इसका मुख्य कारण गंदा पानी और दूषित खान-पान है। होम्योपैथी में पेट के सभी रोगों की कारगर दवा उपलब्ध है।