फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Dr. Ram Vilas Das Vedanti said that Congress is behind the reconsideration petition in Ayodhya case

अयोध्या मामले में पुनर्विचार याचिका के पीछे भी कांग्रेस का हाथ- वेदांती

Thu, 12 Dec 2019 11:27 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई/ जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई/ जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 12 Dec 2019 11:27 AM IST
विज्ञापन
Dr. Ram Vilas Das Vedanti said that Congress is behind the reconsideration petition in Ayodhya case
होटल में प्रेसवार्ता करते वेदांती महाराज - फोटो : अमर उजाला
राम मंदिर पर सुप्रीमकोर्ट के फैसले के बाद दायर पुनर्विचार याचिका के पीछे कांग्रेस का हाथ है। यह बात राम जन्म भूमि न्यास के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. रामविलास दास वेदांती ने बुधवार को जालौन जिले में उरई के जायसवाल टावर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कही। वेदांती महाराज यहां के विवाह समारोह में हिस्सा लेने आए हुए थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खुद राहुल व प्रियंका गांधी ने पुनर्विचार याचिका दायर करने के लिए आवश्यक धन भी उपलब्ध कराया है। कांग्रेस ने हमेशा से देश को बाट कर राजनैतिक रोटियां सेकीं है, इसलिए वे कभी नहीं चाहते कि राम मंदिर मुद्दे का हल हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को एकजुटता के सूत्र में बांधने का सार्थक प्रयास किया है। गैर भाजपाई सरकारों पर आरोप लगाया कि बंगलादेश, पाकिस्तान से कई आंतकवादी भारत में घुस आते और फिर यहां आतंकी हमले कर दहशत फैलाते हैं। नए बिल से आतंकी गतिविधियों पर न सिर्फ अंकुश लगेगा बल्कि देश भर  में भाईचारा और प्रेम का संदेश जाएगा।

उन्होंने कहा कि जल्द ही कमेटी के गठन के बाद भव्य राम मंदिर बनेगा, जिसकी ऊचांई 1,111 फिट होगी, जिसे लखनऊ से देखा जा सकेगा। बताया कि सरकार जो भी ट्रस्ट बनाएगी, उसे सहजता से स्वीकार किया जाएगा।

उन्होंने विपक्ष के वकील राजीव धवन व कपिल सिब्बल पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि दोनों ही वकीलों को पाकिस्तान से फंडिंग मिलती थी, फंडिंग बंद होने की वजह से ही मुस्लिम पक्षकारों ने उन्हें इस बार दरकिनार कर दिया।

उन्होंने बताया कि देश का 90 प्रतिशत मुस्लिम राममंदिर के पक्ष में है और सभी चाहते है कि आयोध्या में भव्य राम मंदिर ही बने। इस मौके पर संतोष तिवारी जरियावाले, अशोक तिवारी, सुनील पांडे, दिलीप पांडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed