फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dr. Rajeev Ranjan, who did MBBS from AIIMS Delhi, is free preparations for doctor-engineering in Hindi

एम्स दिल्ली से एमबीबीएस करने वाले डॉ. राजीव रंजन हिंदी में डॉक्टर-इंजीनियरिंग की करा रहे मुफ्त तैयारी

Sat, 12 Sep 2020 02:54 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 12 Sep 2020 02:54 PM IST
विज्ञापन
Dr. Rajeev Ranjan, who did MBBS from AIIMS Delhi, is free preparations for doctor-engineering in Hindi
डॉ. राजीव रंजन - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में नीट-जेईई की तैयारी करने वाले छात्रों को एम्स, दिल्ली से एमबीबीएस करने वाले डॉ. राजीव रंजन गुप्ता हिंदी में नि:शुल्क कोचिंग दे रहे हैं। यूट्यूब पर सभी वर्गों के छात्रों को हिंदी में वीडियो लेक्चर के माध्यम से पढ़ाई करवा रहे हैं। नीट-जेईई की किताबें अंग्रेजी में ही होती हैं।
विज्ञापन


ऐसे में हिंदी भाषा और ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों को तैैयारी में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसी का समाधान खोजा गोरखपुर निवासी डॉ. राजीव ने। आईआईटी दिल्ली से इंजीनियरिंग करने वाले डॉ. राजीव विभिन्न शहरों में जाकर अपने यूट्यूब चैनल ‘राजीव रंजन’ के बारे में छात्रों को बता रहे हैं।
विज्ञापन


 

वह सिविल सेवाओं में भी सफलता हासिल कर चुके हैं। शुक्रवार को शहर पहुंचे डॉ. राजीव ने बताया कि महंगी कोचिंग के कारण ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र नीट-जेईई में लक्ष्य प्राप्त नहीं कर पाते हैं। ऐसे में उन्होंने आईआईटी और सिविल सेवाओं में साथ रहे दोस्तों के साथ यह चैनल शुरू किया है।  

डॉ. रंजन फिजिक्स-बायोलॉजी, आईआईटी दिल्ली से बीटेक मयूर राजदेव फिजिक्स-केमिस्ट्री और बिहार पीसीएस टॉपर भास्कर ज्योति अन्य विषयों पर लेक्चर देते है। अभी तक चैनल से लाखों छात्र जुड़ चुके हैं। बताया कि किसी भी समस्या पर छात्र 7399999200 और 7399999300 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सकते हैं।
 
हिंग्लिश में लिखी फिजिक्स-केमिस्ट्री की किताब
छात्रों के लिए डॉ. राजीव रंजन ने फिजिक्स और केमिस्ट्री की किताब भी लिखी है। हिंग्लिश (हिंदी-अंग्रेजी मिक्स) में लिखी गई इन किताबोें में सरल ढंग से उन्होंने सिलेबस का प्रस्तुतीकरण किया है। डॉ. राजीव गरीबों केलिए सस्ते इलाज वाला सुपर स्पेशियलिटी हास्पिटल खोलना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed