फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dr. Nishant Saurabh first in carrom and chess competition

Kanpur News: कैरम और शतरंज प्रतियोगिता में डॉ. निशांत सौरभ प्रथम

Mon, 01 Sep 2025 02:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Dr. Nishant Saurabh first in carrom and chess competition
इंडोर गेम्स व स्विमिंग प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले खिलाड़ी। - फोटो : संगठन
कानपुर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन कानपुर शाखा व इंडियन डेंटल एसोसिएशन कानपुर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित दो दिवसीय इंडोर गेम्स व स्विमिंग प्रतियोगिता का रविवार को आर्यनगर स्थित गैंजेस क्लब में समापन हुआ।
विज्ञापन


अंतिम दिन कैरम, शतरंज, टेबल टेनिस और स्विमिंग प्रतियोगिता के फाइनल हुए। कैरम और शतरंज प्रतियोगिता में डॉ. निशांत सौरभ प्रथम रहे। तैराकी प्रतियोगिता 25 वर्ष से कम महिला वर्ग में 25 मीटर फ्रीस्टाइल, ब्रेस्टस्ट्रोक और बैकस्ट्रोक में अद्विका वर्मा प्रथम रहीं।
विज्ञापन


पुरुषों की फ्रीस्टाइल व बैक स्ट्रोक स्पर्धा में अर्णव भूषण, ब्रेस्ट स्ट्रोक में अभिग्यान भूषण प्रथम रहे। 50 से अधिक आयु वर्ग की 25 मीटर फ्री स्टाइल व ब्रेस्ट स्ट्रोक में नीरज लता प्रथम रहीं। टेबल टेनिस पुरुष एकल वर्ग में डॉ. मानव लुंध और महिलाओं में डॉ. कोमल विजयी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कोपेस्टेट चेयरमैन विजय कपूर, आईएमए अध्यक्ष डॉ. नंदिनी रस्तोगी, सचिव विकास मिश्रा, वित्त सचिव डॉ. दीपक श्रीवास्तव, क्रीड़ा सचिव डॉ. निशांत सक्सेना, संयुक्त क्रीड़ा सचिव डॉ. मानव लूथरा ने विजेताओं को मेडल व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed