फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Dr. Mohan Bhagwat in Chitrakoot, Jalabhishek in Shiva temple

Chitrakoot: डॉ. मोहन भागवत ने शिव मंदिर में किया जलाभिषेक, श्रीराम संस्कृत महाविद्यालय का भ्रमण भी किया

Sun, 02 Apr 2023 10:46 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 02 Apr 2023 10:46 AM IST
सार

चित्रकूट जिले में संघ संचालक डॉ. मोहन भागवत ने प्रमुख मंदिरों में दर्शन पूजन के बाद जानकीकुंड में संचालित डिजिटल गोशाला का निरीक्षण कर गो-पूजन किया।

विज्ञापन
Dr. Mohan Bhagwat in Chitrakoot, Jalabhishek in Shiva temple
शिव मंदिर परिषर में मौजूद भागवत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के चित्रकूट जिले में संघ संचालक डॉ. मोहन भागवत ने रविवार सुबह सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट रघुवीर मंदिर पर श्रीराम जानकी मंदिर पर पूजा अर्चना की है। इसी परिसर में बने भगवान शिव के मंदिर पर भी जलाभिषेक किया। रघुवीर मंदिर स्थित श्रीराम संस्कृत महाविद्यालय का भ्रमण किया। साथ ही वहां स्थित छात्रों से बातचीत की। मोहन भागवत ने जानकीकुंड में संचालित डिजिटल गोशाला का निरीक्षण कर गो-पूजन किया। साथ ही अस्पताल में चल रही गतिविधियों का स्थलीय भ्रमण किया।

विज्ञापन


डिजिटल गोशाला की ली जानकारी
भागवत ने डिजिटल गोशाला में गायों के डिजिटल कार्ड के बारे में जानकारी ली। इस दौरान डिजिटल गोशाला के  प्रबंधक वेंकट रमन, सीईओ राजी वेंकट रमन, वेटरनरी डॉक्टर आलोक बाजपेई, डॉक्टर रामजी पाठक, पैरावेटरनरी जय प्रकाश, टेक्निकल टीम सुकीर्ति बाजपेई आदि लोग मौजूद रहे। इन्होंने बताया कि यह एक ऐसी गौशाला है, जहां गोवंश के डिजिटल कार्ड बनते हैं। जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर जानकीकुंड स्थित परमहंस संत रणछोड़दास महाराज के स्थापित मानव सेवा एवं नेत्र चिकित्सा के लिए विख्यात संस्थान सदगुरु सेवा संघ ट्रस्ट का सदगुरु गौ सेवा केंद्र की स्थापना 1968 में की गई थी।

विज्ञापन

Dr. Mohan Bhagwat in Chitrakoot, Jalabhishek in Shiva temple
गौ सेवा सदन में गो-पूजन करते मोहन भागवत - फोटो : अमर उजाला
यहां मौजूदा स्थिति में 1400 गाय हैं, जिसमें सभी का डिजिटल कार्ड बना हुआ है। ट्रस्ट द्वारा बताया गया है कि इंटरनेट आधारित एक विशेष सॉफ्टवेयर तैयार करवाया गया। गोसेवा केंद्र की सभी गोवंश का डाटाबेस तैयार किया गया है। इसमें जैसे ही गाय मुंह के सामने कैमरा स्क्रीन करेंगे.. वैसे ही गाय की नस्ल, उम्र, वजन, टीकाकरण, पूर्व में किया गया मेडिकल ट्रीटमेंट, फोटो जैसी समस्त जानकारियां कुछ ही सेकेंड में सामने आ जाती है। इस सदगुरु गो सेवा समिति की अध्यक्ष और संचालिका ऊषा जैन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed