फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dr. Dhananjay De's research published in Nature Communications

Kanpur News: डॉ. धनंजय डे का शोध नेचर कम्युनिकेशंस में प्रकाशित

Mon, 10 Nov 2025 02:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Dr. Dhananjay De's research published in Nature Communications
कानपुर। क्राइस्ट चर्च कॉलेज के सहायक प्राध्यापक एवं सीएसजेएमयू के रसायन विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. धनंजय डे का शोधपत्र विश्व प्रसिद्ध वैज्ञानिक जर्नल नेचर कम्युनिकेशंस में प्रकाशित होने के लिए स्वीकृत किया गया है। इस जर्नल को विश्व के सबसे प्रतिष्ठित जर्नलों में से एक माना गया है। डॉ. डे का शोध दृश्य प्रकाश से संचालित कैटालिटिक अभिक्रिया पर आधारित है जो पौधों की प्रकाश-संश्लेषण प्रक्रिया से प्रेरित है। इस शोध के माध्यम से सूर्य के प्रकाश का उपयोग कर रासायनिक अभिक्रियाएं की जाती हैं। पारंपरिक तरीकों की तुलना में यह अधिक पर्यावरण-अनुकूल और ऊर्जा-कुशल साबित होती है। डॉ. डे ने कहा कि हमारा लक्ष्य प्रकृति की सरलता से सीखकर ऐसी प्रक्रिया विकसित करना था जो स्वच्छ और सतत भविष्य की दिशा में योगदान दे सके। शोध उद्योगों के लिए पर्यावरण हितैषी रासायनिक प्रक्रियाओं के विकास का मार्ग प्रशस्त करता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed