{"_id":"697bb6b78e1d5b9fb40b35e6","slug":"dps-azadnagar-the-winners-of-the-mini-olympics-presented-the-trophy-to-the-runners-up-seth-anandram-jaipuria-kanpur-news-c-362-1-ka11003-140546-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: मिनी ओलंपिक के विजेता डीपीएस आजादनगर ने उपविजेता सेठ आनंदराम जयपुरिया को दी ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: मिनी ओलंपिक के विजेता डीपीएस आजादनगर ने उपविजेता सेठ आनंदराम जयपुरिया को दी ट्रॉफी
विज्ञापन
अंतरविद्यालयीय मिनी ओलंपिक में प्रतिभाग करते खिलाड़ी।
- फोटो : संवाद
कानपुर। आजादनगर स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में गुरुवार को अंतरविद्यालयीय मिनी ओलंपिक का आयोजन हुआ। इसमें कक्षा एक से पांच तक के विद्यार्थियों ने फुटबॉल, क्रिकेट, टेबल टेनिस, स्केटिंग, पिरामिड, ताइक्वांडो समेत विभिन्न खेलों में दमदार प्रदर्शन किया। शुभारंभ हेड बॉय और हेड गर्ल ने मशाल जलाकर किया।
खेल कप्तान ने खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन और आपसी सौहार्द बनाए रखने की शपथ दिलाई। प्रतियोगिता में दिल्ली पब्लिक स्कूल आजादनगर ने ओवरऑल विजेता का खिताब जीता। हालांकि आयोजक विद्यालय होने के कारण खेल भावना का परिचय देते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी उपविजेता सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल को दी गई।
सनातन धर्म एजुकेशन सेंटर को प्रथम उपविजेता और दिल्ली पब्लिक स्कूल किदवई नगर को द्वितीय उपविजेता की ट्रॉफी मिली। विशिष्ट अतिथि डीपीएस आजादनगर के संस्थापक आलोक मिश्रा ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल व प्रमाण पत्र दिए। मौके पर विद्यालय की चेयरपर्सन वंदना मिश्रा, प्रधानाचार्य शिल्पा मनीष समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे। (संवाद)