फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   DPS Azadnagar became champion in football competition

Kanpur News: फुटबॉल प्रतियोगिता में डीपीएस आजादनगर बना चैंपियन

Fri, 29 Aug 2025 02:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
DPS Azadnagar became champion in football competition
कानपुर। पूर्णचंद्र विद्यानिकेतन स्कूल बर्रा-2 में चल रही अंतर पब्लिक स्कूल आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में गुरुवार को डीपीएस आजादनगर ने मेजबान स्कूल की टीम को हराकर खिताब जीता।
विज्ञापन

इससे पहले हुए सेमीफाइनल मैच में पूर्णचंद्र विद्यानिकेतन स्कूल ने जयपुरिया स्कूल कैंट को 3-0 से हराकर फाइनल में स्थान बनाया। जीत में दिव्यांश ने दो व आदित्य ने एक गोल किया। दूसरे सेमीफाइनल मैच में डीपीएस आजादनगर ने डीपीएस कल्याणपुर को 1-0 से हराया। जीत में राजवीर ने गोल किया। वहीं, फाइनल मैच में डीपीएस आजादनगर ने पूर्णचंद्र विद्यानिकेतन स्कूल को 1-0 से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा किया। यह गोल राजवीर ने किया। विजेता और उपविजेता टीमों को प्रधानाचार्य राकेश उपाध्याय ने ट्रॉफी व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी डीपीएस आजादनगर के राजवीर सिंह रहे। टॉप स्कोरर की ट्रॉफी पूर्णचंद्र के देवांश त्रिपाठी को दी गई। मौके पर फुटबॉल संघ के सचिव अजीत सिंह, आनंद शर्मा, अमित, धीरेंद्र सिंह, विनय पांडेय, संदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed