फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Doubling of railway track from Anwarganj to Farrukhabad

Kanpur News: अनवरगंज से फर्रुखाबाद तक रेलवे ट्रैक का होगा दोहरीकरण

Fri, 13 Feb 2026 01:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Doubling of railway track from Anwarganj to Farrukhabad
कानपुर। अनवरगंज से फर्रुखाबाद तक रेलवे लाइन का दोहरीकरण किया जाएगा। मंधना तक एलिवेटेड रेलवे ट्रैक से होकर दूसरी लाइन बिछाई जाएगी।
विज्ञापन

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत अनवरगंज स्टेशन का जीर्णोद्धार कार्य चल रहा है। इसके अगले साल तक पूरा होने की उम्मीद है जिसके बाद यह स्टेशन भी गोविंदपुरी की तरह आधुनिक होगा। इसके बाद यहां से ट्रेनों की संख्या बढ़ाने का काम शुरू होगा। यहां से करीब 50 ट्रेनों का संचालन हो सकेगा। अनवरगंज से फर्रुखाबाद-कासगंज रेलवे लाइन के दोहरीकरण के लिए रेलवे बोर्ड ने 5.82 करोड़ की योजना तैयार की है। अनवरगंज से मंधना तक प्रस्तावित एलिवेटेड रेलवे ट्रैक पर पहले से ही एक और ट्रैक के लिए जगह छोड़ने की बात कही गई है। भविष्य में इसी एलिवेटेड ट्रैक से होकर दूसरी लाइन भी जाएगी। इस 242.84 किमी लंबे रेलखंड (अनवरगंज-फर्रुखाबाद-कासगंज) के दोहरीकरण से क्षेत्र में ट्रेनों की गति और संख्या में वृद्धि होगी। इस परियोजना का उद्देश्य ट्रेनों की गति 110 से बढ़ाकर 160 किमी प्रति घंटा तक बढ़ाना है।

अनवरगंज से मंधना के बीच करीब 16.25 किमी में एलिवेटेड रेलवे ट्रैक बनाने के लिए अभी भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है। पीडब्ल्यूडी इस ट्रैक में बाधक जमीनें मुआवजा देकर अपने नाम रजिस्ट्री करा रहा है। इसके बाद भूमि खाली कराकर रेलवे को दी जाएगी जिसके बाद निर्माण कार्य शुरू होगा। वहीं, रेलवे ने भी अपने हिस्से की जमीन खाली करानी शुरू कर दी है। कल्याणपुर में दलहन अनुसंधान केंद्र के पास रेलवे ट्रैक किनारे के कमरे गिरा दिए गए हैं।
विज्ञापन

अनवरगंज से फर्रुखाबाद तक रेलवे लाइन का दोहरीकरण का सर्वे का काम पूरा हो गया है। जल्द ही इस पर कार्य शुरू किया जाएगा।
पंकज कुमार सिंह, सीपीआरओ, उत्तर-पूर्व रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed