फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Double murder in Kannauj, young man killed wife and mother-in-law

यूपी: कन्नौज में डबल मर्डर, युवक ने पत्नी और सास को उतारा मौत के घाट

Fri, 21 Aug 2020 09:02 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कन्नौज
अमर उजाला नेटवर्क, कन्नौज Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 21 Aug 2020 09:02 AM IST
विज्ञापन
Double murder in Kannauj, young man killed wife and mother-in-law
घटनास्थल पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई है। आरोपी अपनी पत्नी और सास की हत्या करने के बाद खुद कोतवाली पहुंच गया और घटना को अंजाम देने की बात को कबूल किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


कन्नौज शहर के हौदापुरवा मोहल्ले में एक युवक ने अपनी पत्नी व सास की गुरुवार देर रात हसिया से हत्या कर दी। इसके बाद उसने तीसरी मंजिल से दोनों को नीचे फेंक दिया। रात पौने तीन बजे के करीव खुद थाने पहुंचा और बोला मुझे पकड़ लो। 
विज्ञापन


मैं अपनी सास और पत्नी को मारकर आया हूं। पुलिस ने तुरंत हिरासत में लेकर छानबीन शुरू कर दी। दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौके पर एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने टीम के साथ घटनास्थल पर पूछताछ की। युवक अपनी सास की दबंगई से परेशान बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में कलेक्ट्रेट के पीछे हौदापुरवा गांव है। आरोपी युवक मुरारी पुत्र विकास निजी कार चालक है। आरोपी के दो भाई और हैं। वह तीसरी मंजिल पर रहता है, उसकी तीन बेटियां हैं, जिसमें दो मुरारी की ससुराल में रहती हैं। दो भाई राजीव पशुपालक और वीर सिंह परचून दुकानदार हैं। जबकि वो दोनों भाई अन्य मंजिल पर रहते हैं। 

घटना रात लगभग 2:00 बजे की है। पति पत्नी के विवाद के बाद सास वहां पहुंची। इस पर आरोपी ने दोनों की हत्या कर दी। मुरारी की भाभी रोमी ने बताया कि 2014 में मुरारी और सविता (23) की शादी हुई थी। 

मायका शाहपुर माला शिवराजपुर कानपुर नगर में है। पति-पत्नी में अक्सर  विवाद होता था। जिसमें मध्यस्थता करने सास कलावती (50) आया करती थी। पंद्रह दिन पहले  मारपीट के मामले में मुरारी को उसकी सास ने थाने में बंद करा दिया था। गुरुवार को दोपहर चार बजे पति-पत्नी का विवाद हुआ था।

पत्नी मायके चली गई थी। मां कलावती के साथ रात 11 बजे आई। ऊपर काफी तेज आवाजें आ रही थी। कई बार आवाजें शांत हुई और कई बार फिर होने लग रही थी। अक्सर ऐसा होने की वजह से उन लोगों ने ज्यादा ध्यान नहीं दिया।

रात लगभग दो बजे झगड़ा फिर शुरू हुआ। मुरारी ने इस दौरान अपनी पत्नी और सास पर हमला कर तीन मंजिल से नीचे फेंक दिया। भाभी रोमी ने बताया की हत्या करने के बाद मुरारी खुद थाने पहुंच गया था। थानेदार विकास राय ने बताया कि सास के अधिक दबाव को फिलहाल हत्या की वजह माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed