{"_id":"5818c7874f1c1bb9314363f7","slug":"door-to-door-garbage-collection-will-start-in-ten-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"...तो कानपुर में शुरू होगा ऑस्ट्रेलियन सिस्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...तो कानपुर में शुरू होगा ऑस्ट्रेलियन सिस्टम
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 01 Nov 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
मॉनीटरिंग के लिए ऑस्ट्रेलियन कंप्यूटर सिस्टम लगाया जाएगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन योजना पर काम कानपुर में एक बार फिर से ऑस्ट्रेलियन स्टाइल में शुरू होगा।
कूड़ा उठाने के लिए चयनित कंपनी जेटीएन ने कूड़ा कलेक्शन के लिए कर्मचारियों की भर्ती शुरू कर दी है। कंपनी प्रतिनिधियों के मुताबिक 10 दिनों के भीतर शहर के सभी छह जोनों के घरों से एक साथ कूड़ा कलेक्शन शुरू हो जाएगा। शहर में जगह-जगह लगने वाले कूड़े के ढेरों से निजात मिलेगी।
शहर में कूड़ा कलेक्शन शुरू करने से पहले की तैयारियों के लिए जेटीएन ने नगर निगम अधिकारियों से कुछ समय मांगा था। इसीलिए दिवाली के बाद कंपनी को कूड़ा उठाने की शुरुआत का मौका दिया गया। दिवाली बीतने के बाद अब कंपनी ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। शहर भर का कूड़ा एक साथ उठाने के लिए कंपनी बडे़ पैमाने पर कर्मचारियों की भर्ती कर रही है। कूड़ा कलेक्शन की मॉनीटरिंग के लिए आस्ट्रेलियन कंप्यूटर सिस्टम लगाया जाएगा। कंपनी प्रतिनिधियों के मुताबिक कूड़ा उठाने की तैयारियां जारी हैं। 10 दिनों के भीतर कूड़ा कलेक्शन शुरू कर दिया जाएगा।