फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Don't worry, there is a loan arrangement for fodder

Kanpur News: न हों परेशान, चारे के लिए लोन का है इंतजाम

Wed, 04 Dec 2024 11:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
Don't worry, there is a loan arrangement for fodder
उदी। बढपुरा ब्लॉक सभागार में क्षेत्र पंचायत सदस्यों व ग्राम प्रधानों की बैठक हुई। क्षेत्र पंचायत की बैठक में शिक्षा ,पशुपालन, कृषि, लघु सिंचाई व समाज कल्याण विभागों के अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता करते हुए ब्लॉक प्रमुख गणेश राजपूत ने कहा कि क्षेत्र की जनता को सरकार की सभी योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए। अगर किसी व्यक्ति को किसी भी विभाग में योजनाओं का लाभ मिलने में कोई दिक्कत हो रही हो तो वह इसकी शिकायत सीधे उनसे कर सकता है। बैठक में पशुपालन चिकित्साधिकारी डॉ. संजीव शर्मा ने बताया कि पशुओं के लिए बीमा योजना चल रही है। इसमें बीपीएल और एससी एसटी के लोग बीमा करा सकते हैं। साथ ही चारा के लिए पशुओं पर लोन भी करा सकते है, वहीं अगर कोई गोशाला से गाय लेना चाहे तो एक व्यक्ति गोशाला से चार गाय तक लेकर पाल सकता है। जिसमें सरकार एक गाय पर पंद्रह सौ रुपये देगी। कृषि विभाग के नवदीप भदौरिया ने बीज वितरण व किसान सम्मान निधी के अलावा कृषि संबंधित जानकारी दी। एडीओ समाज कल्याण शिवम पाल ने वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, सामुहिक विवाह, कन्या सुमगंला आदि योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बैठक में बीडीओ बढपुरा बृजबिहारी त्रिपाठी, अशोक यादव, दिनेश भदौरिया, जिला पंचायत सदस्य सचिन यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed