{"_id":"5c401a5fbdec2273792f3278","slug":"doll-of-taimur-is-now-trending-toy-in-market-of-kanpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PHOTOS: मार्केट में छाया 'नन्हा तैमूर', लुक और क्यूटनेस पर फिदा हैं लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PHOTOS: मार्केट में छाया 'नन्हा तैमूर', लुक और क्यूटनेस पर फिदा हैं लोग
Thu, 17 Jan 2019 03:03 PM IST
gaurav gaurav
ऐश्वर्या द्विवेदी, अमर उजाला, कानपुर
ऐश्वर्या द्विवेदी, अमर उजाला, कानपुर
Published by: gaurav gaurav
Updated Thu, 17 Jan 2019 03:03 PM IST
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने वाली तैमूर डॉल अब कानपुर शहर के मार्केट में भी
बॉलीवुड सेलेब्रिटी करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बेटे तैमूर उम्र में तो बेहद छोटे हैं लेकिन वह भी किसी सेलेब्रिटी से कम नहीं है। दुनियाभर में लोग उनके लुक और क्यूटनेस पर फिदा है। वह कब कहां जा रहा हैं और कैसी शैतानी कर रहा हैं यह जानने के लिए हर कोई उत्सुक है। इस स्टार किड की लोकप्रियता को भुनाने के लिए अब खास तरह की डॉल कानपुर के मार्केट में आई है। इस डॉल में तैमूर की हेयर स्टाइल, लुक और ड्रेस को कॉपी किया गया है। यह डॉल खरीदारों को काफी पसंद आ रही है।
डेमो
केरला के मार्केट से चली कानपुर पहुंची
केरला के मार्केट में सबसे पहले बिकने वाली और सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने वाली तैमूर डॉल अब कानपुर शहर के मार्केट में भी आ गई है। जी हां, गोविंदनगर मार्केट हो या फिर नवीन मार्केट हर जगह यह डॉल बिक्री के लिए उपलब्ध है। दुकानदार राजेश का कहना है कि पहले ही दिन से यह डॉल लोगों को लुभाने लगी है। अब तो कई लोग इसकी प्री बुकिंग भी करा रहे हैं। बच्चों के साथ-साथ बड़े भी इसे पसंद कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया की वजह से यह डॉल चर्चा में आ गई।

तैमूर से मिलता हर अंदाज
चाहे चेहरा हो या हेयरस्टाइल या फिर कपड़ों का अंदाज। इस डॉल का हर अंदाज तैमूर से हूबहू मिलता है। इस डॉल के घुंघराले बाल, कुर्ता पायजामा और चमचमाती नीली- नीली आंखें खरादीरों को काफी आकर्षित कर रही है। इसकी कीमत 1500 रुपये है। यह ऑफलाइन के साथ- साथ ऑनलाइन मार्केट में भी मिल रही है। करीना कपूर खान को जब इस डॉल के बारे में पता चला था तो वह भी हैरान रह गई थी। उनको यह डॉल बेहद पसंद आई थी।

इससे पहले ये डॉल आईं
बॉलीवुड स्टार किड की बात करें तो तैमूर ऐसा पहला बच्चा है जिसकी डॉल मार्केट में आई हैं, लेकिन इसके अलावा कई ऐसे बॉलीवुड अभिनेत्रियां व अभिनेता हैं जिनका डॉल मार्केट में आ चुकी है। इस लिस्ट में अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन, काजोल, शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा, कैटरीना कैफ आदि शामिल हैं।

ये अलग-अलग रूप भी दिखे
खास बात है कि कस्टमाइज्ड डॉल में कई तरह के प्रयोग बीते वर्षों में किए गए हैं। डॉल निर्माता कंपनी बार्बी कई तरह की इंडियन डॉल मार्केट में ला चुकी है। इसमें श्री कृष्ण की गोपी भी शामिल है। साड़ी में हो या फिर वैरागी हर अंदाज में गोपी का रूप है। वहीं भारतीय दुल्हन की तरह, राजस्थानी और बंगाली आदि स्टाइल में सजी हुई डॉल भी मार्केट में आई हैं।