फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dog terror, 500 people hunted in 17 days

कुत्तों के आतंक से इस शहर के लोगों में दहशत, 17 दिन में 500 लोग हुए शिकार, 14 फरवरी से बढ़ रहे मरीज

Thu, 05 Mar 2020 09:02 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 05 Mar 2020 09:02 PM IST
विज्ञापन
Dog terror, 500 people hunted in 17 days
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Instagram
फर्रुखाबाद के नवाबगंज क्षेत्र में इन दिनों कुत्तों का आतंक बढ़ गया है। इससे हर रोज औसतन तीस लोग शिकार हो रहे हैं। सीएचसी के आंकड़ों के अनुसार 17 दिन में करीब 500 लोगों को कुत्ते काट चुके हैं। हालात यह है कि नवाबगंज सीएचसी में एंटी रैबीज वैक्सीन एडवांस में मंगानी पड़ रही है।
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्र में वैसे भी अन्ना गोवंश से लोग परेशान हैं, अब आवारा कुत्तोें ने आतंक मचा रखा है। हर रोज करीब 30 लोग शिकार हो रहे हैं। रैबीज फैलने से बचने को हर कोई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर रुख कर रहा है। सीएचसी के आंकड़ों पर नजर डालें तो पिछले 14 फरवरी से गुरुवार तक करीब 500 लोग कुत्तों के शिकार हो चुके हैं।
विज्ञापन


 

Dog terror, 500 people hunted in 17 days
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
क्षेत्र के गांव रायपुर निवासी रवि, आशीष, हरदुआ निवासी विमल के अलावा अनिल कुमार, आशाराम, विकास कुमार, शिल्पी, सुमित, कृष्ण कुमार, आमोद, चंदन, प्रदीप कुमार, सरला देवी, सुरेश कुमार आदि मरीजों ने बताया कि गांव में आवारा कुत्ते अचानक हमला कर देतेे हैं।

मरीजों के आंकड़ों पर नजर डालें तो 14 फरवरी को 27, 15 को 22, 17 को 42, 18 को 21, 19 को 17, 20 को 27, 22 को 46, 23 को 37, 24 को 25, 25 को 31, 27 को 34, 28 को 22, 29 को 32, दो मार्च को 42, तीन को 27, चार को 25 व पांच मार्च को 12 मरीजों ने पर्चे बनवाकर एंटी रैबीज के इंजेक्शन लगवाए।

चिकित्सा अधीक्षक डा. सुमित शाक्य ने बताया की 14 फरवरी से एकाएक कुत्ता काटने के मरीजों की संख्या में बढ़ी है। एंटी रैबीज वैक्सीन की खपत को देखते हुए उन्हें मांगपत्र भेजकर एडवांस में वैक्सीन मंगानी पड़ी। अस्पताल में एंटी रैबीज वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में है। इंजेक्शन लगाने को स्टाफ को भी सक्रिय कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed