फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dog attacked two children in Kanpur One was torn to death other was in critical condition

कानपुर से दिल दहलाने वाली खबर: कुत्तों ने 2 बच्चों पर किया हमला, एक को नोच-नोचकर मार डाला, दूसरे की हालत गंभीर

Mon, 27 May 2024 12:29 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 27 May 2024 12:29 PM IST
सार

कानपुर में सो रहे दो मासूम बच्चों पर कुत्तों ने हमला बोल दिया। एक पाच साल की बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसके मासूम भाई की हालत गंभीर है।

विज्ञापन
Dog attacked two children in Kanpur One was torn to death other was in critical condition
dog bite - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में गोविंदनगर की सीटीआई कच्ची बस्ती में घर के बाहर रविवार रात मां के साथ सो रहे दो मासूमों पर कुत्तों ने हमला कर दिया। गले पर हमले की वजह से पांच साल की बच्ची की मौत हो गई। वहीं, दो साल का बेटा अस्पताल में मौत से जंग लड़ रहा है। घटना के बाद परिजनों ने नगर निगम की अनदेखी और मुआवजे की मांग को लेकर करीब आधे घंटे तक दादानगर फ्लाईओवर जाम रखा।

विज्ञापन


कच्ची बस्ती निवासी छोटू पार्टियों में वेटर का काम करता है। पत्नी पूजा कूड़ा बीनने का काम करती है। रविवार रात करीब साढ़े 12 बजे बड़ी बेटी खुशी (5) और दो साल का भोला घर के बाहर मां के साथ सो रहे थे। इसी दौरान आसपास मंडरा रहे कुत्तों के झुंड ने हमला बोल दिया। जब तक पूजा की चीख सुनकर छोटू व आसपड़ोस के लोग कुछ कर पाते, कुत्तों ने दोनों मासूमों के शरीर को नोंच डाला। कुत्तों को खदेड़कर परिजन आननफानन दोनों को रतनलालनगर स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने खुशी को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

वहीं, भोला की हालत गंभीर होने पर उसे हैलट रेफर कर दिया। मासूम की मौत के बाद परिजनों ने शव सड़क पर रखकर दादानगर फ्लाईओवर जाम कर दिया। इस दौरान लोग नगर निगम के रवैये को लेकर खासे नाराज थे। उनका आरोप था कि पहले भी कुछ लोगों को कुत्तों ने काटा था लेकिन नगर निगम ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसी वजह से इतना बड़ा हादसा हो गया। वहीं हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। करीब आधे घंटे तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने उन्हें समझाकर फ्लाईओवर को एक तरफ कर पुल पर आवागम शुरू कराया।

मीट की अवैध दुकानों की वजह से जुटते हैं कुत्ते
हंगामा कर रहे लोगों ने बताया कि बस्ती के नजदीक ही अवैध रूप से मीट की कई दुकानें चल रही हैं। इसी वजह से दुकानों के आसपास कुत्तों का जमावड़ा रहता है और अक्सर मीट को लेकर कुत्ते हमलावर रहते हैं। इसके बावजूद नगर निगम ने न तो कुत्तों को पकड़ना जरूरी समझा, न ही अवैध दुकानों का संचालन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करना जरूरी समझा।

कुत्तों को पकड़ने और अवैध मीट की दुकानों के खिलाफ कार्रवाई के लिए नगर निगम से पत्राचार किया जाएगा। परिजनों की तहरीर पर उचित कार्रवाई की जाएगी। - अमरनाथ यादव, एसीपी बाबूपुरवा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed