फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Documents related to property mutation and house registration were burnt.

Kanpur News: दाखिल-खारिज और मकानों की रजिस्ट्री के दस्तावेज जले

Sat, 11 Jul 2026 02:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Documents related to property mutation and house registration were burnt.
कानपुर। नगर निगम में शाॅर्टसर्किट से लगी आग में दाखिल-खारिज और मकानों की रजिस्ट्री भी जल गईं। शुक्रवार को महापौर प्रमिला पांडेय ने निरीक्षण किया तो पता चला कि जले दस्तावेज जोन-4 जोनल कार्यालय से संबंधित मकानों के काफी पुराने हैं।
विज्ञापन

करीब दो साल पहले जोनल कार्यालय जवाहरनगर चला गया और रिकॉर्ड ऑनलाइन उपलब्ध हैं। आधे-अधूरे जले दस्तावेजों को भी सुरक्षित कर उन्हें उपयोग योग्य बनाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

महापौर नगर निगम मुख्यालय की गोल बिल्डिंग से सटी इमारत के दूसरे तल पर पहुंचीं। लेखा और मार्ग प्रकाश विभाग के कमरों का निरीक्षण किया। यहां मुख्य वित्त व लेखाधिकारी रीता सचान ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही अभिलेख सुरक्षित कर लिए थे। निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त अनूप कुमार व अन्य अधिकारी भी साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन विभाग हटाएं बेकार होल्डिंग
महापौर ने कर्मचारियों से नुकसान का पूरा ब्योरा लिया और आग लगने के कारणों की जांच के निर्देश दिए। मार्ग प्रकाश विभाग के मुख्य अभियंता आरके पाल ने बताया कि आग से उनकी विभाग की फाइलों को कोई नुकसान नहीं हुआ लेकिन पानी से दस्तावेज खराब हुए हैं जिन्हें सुखा कर व्यवस्थित कराया जा रहा है। महापौर नीचे आईं तो विज्ञापन विभाग की होर्डिंग व बैनर एकत्र दिखे। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि इन्हें क्यों नहीं हटाया गया, क्या आग लगने का इंतजार हो रहा है।


वर्जन
आग लगने की घटना की जांच की जा रही है। इसकी रिपोर्ट शनिवार दोपहर तक मिल जाएगी। उसके बाद ही पता चल सकेगा कि क्या-क्या नुकसान हुआ है। - अर्पित उपाध्याय, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed