{"_id":"69b07d26e73cda34f8080d3e","slug":"doctors-to-be-seen-scoring-runs-in-t-14-tennis-ball-cricket-tournament-kanpur-news-c-362-1-ka11003-143144-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: टी-14 टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में रन बनाते दिखेंगे चिकित्सक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: टी-14 टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में रन बनाते दिखेंगे चिकित्सक
विज्ञापन
कानपुर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) कानपुर शाखा की स्पोर्ट्स कमेटी की ओर से टी-14 टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी मंगलवार को आयोजित की गई। इस टूर्नामेंट में शहर के पांच प्रमुख अस्पतालों की टीमें हिस्सा लेंगी। मुकाबले 21 और 22 मार्च को कानपुर क्लब मैदान में खेले जाएंगे।
नीलामी में फॉर्चून, कनिष्क, अहाना, ट्यूलिप और रीजेंसी हॉस्पिटल की टीमें शामिल रहीं। फॉर्चून हॉस्पिटल टीम की कप्तानी मानव लूथरा करेंगे, वहीं कनिष्क हॉस्पिटल के कप्तान डॉ. रवि गर्ग, अहाना हॉस्पिटल के डॉ. अनिकेत त्रिपाठी, ट्यूलिप हॉस्पिटल के डॉ. अभिनव सेंगर और रीजेंसी हॉस्पिटल के कप्तान डॉ. विनीत रस्तोगी होंगे।
सामान्य श्रेणी के खिलाड़ियों में डॉ. नवीन और डॉ. राहुल को सर्वाधिक अंक मिले। वेटरन वर्ग में डॉ. अनुराग मेहरोत्रा पहले और डॉ. देब ज्योति देब राय दूसरे स्थान पर रहे। आयोजकों के अनुसार टूर्नामेंट लीग आधार पर खेला जाएगा, जिसमें 22 मार्च को सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले होंगे।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के नियम के अनुसार प्रत्येक टीम में तीन वेटरन खिलाड़ी और तीन महिला डॉक्टर अनिवार्य रूप से शामिल होंगे, जबकि शेष खिलाड़ी सामान्य श्रेणी के होंगे। मैच के शुरुआती चार ओवर वेटरन खिलाड़ियों के लिए, दो ओवर महिला डॉक्टरों के लिए और बाकी आठ ओवर अन्य खिलाड़ियों के लिए निर्धारित किए गए हैं। इस अवसर पर स्पोर्ट्स सेक्रेटरी डॉ. विकास श्रीवास्तव, डॉ. सचिन, डॉ. दीपक श्रीवास्तव, आईएमए अध्यक्ष डॉ. अनुराग मेहरोत्रा, सहसचिव डॉ. विनीत रस्तोगी और सभी टीमों के कप्तान मौजूद रहे।