फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Doctors on strike, patients lost

Kanpur News: डॉक्टर हड़ताल पर, भटके मरीज

Tue, 13 Aug 2024 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
Doctors on strike, patients lost
फोटो 33
विज्ञापन


फोटो 34

फोटो 35

- कोलकाता में प्रशिक्षु महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के विरोध में आयुर्विज्ञान विवि के डॉक्टरों में उबाल
- एंबुलेंस चालकों की गुंडागर्दी से विश्वविद्यालय की महिला डॉक्टर ने परेशान होने की बात कही


संवाद न्यूज एजेंसी
सैफई। कोलकाता में महिला डॉक्टर से दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में विरोध में उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई के रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर रहे। डॉक्टरों ने प्रदर्शन कर उनकी सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था करने की मांग की। वहीं, डॉक्टरों के प्रदर्शन की वजह से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

सोमवार सुबह आठ बजे करीब 20 मिनट ओपीडी करने के बाद नई ओपीडी बिल्डिंग के बाहर करीब छह सौ चिकित्सक एकत्रित हो गए। उन्होंने नारेबाजी करते हुए हड़ताल कर दी। ऐसे में न्यू ओपीडी में बने मेडिसिन विभाग का 18 नंबर और 19 नंबर कक्ष, सुपर स्पेशिलिटी, एक्सरे रूम समेत अधिकांश कक्षों से डॉक्टर नदारद रहे। ऐसे में मरीजों उपचार के लिए भटकना पड़ा।
विज्ञापन

ओपीडी में 300 के सापेक्ष सिर्फ 800 मरीज देखे गए। ओपीडी में इलाज न मिलने की वजह से ट्रामा सेंटर में भीड़ लग गई। यहां सात सौ की जगह दिनभर में करीब 1050 मरीज पहुंचे। डॉक्टरों ने प्रदर्शन के बाद ज्ञापन दिया। उसमें रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अभिषेक साहू ने बताया कि कोलकाता के अंदर महिला डॉक्टर के साथ जो कुछ हुआ है वह दुखद है। हम लोग निंदा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी को सुरक्षा प्रदान की जाए। प्रदर्शन कर रही महिला डॉ. प्राची ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा भगवान भरोसे है। सैफई विश्वविद्यालय में भी यहां प्राइवेट एंबुलेंस वाले हम लोगों के हॉस्टल के बाहर शराब पीते हैं। इससे असुरक्षा लगती है। रेजिडेंट मेडिकल एसोसिएशन के बैनर तले डॉक्टर का यह विरोध प्रदर्शन हुआ है।
प्रदर्शन के बाद डॉक्टरों ने कुलपति प्रोफेसर डॉ. प्रभात कुमार को कोलकाता में हुई घटना को लेकर ज्ञापन देते हुए सुरक्षा की मांग की है। रेजिडेंट मेडिकल एसोसिएशन के प्रेसिडेंट डॉ.आशीष शाहू, जनरल सेक्रेटरी डॉ. प्रीति चौधरी, वाइस प्रेसीडेंट डॉ. अनामिका आदि मौजूद रहे।


मरीजों ने बताई परेशानी
फोटो 36

जिला औरैया निवासी सोनी शंकर 25 पुत्र मथुरा प्रसाद ने बताया कि उसके पैर में चोट लग गई थी। जिसकी वजह से यहां पर डॉक्टर को पुरानी ओपीडी में दिखाने के लिए आए थे, लेकिन यहां पर धरना प्रदर्शन होने की वजह से कोई भी डॉक्टर कक्षों में नहीं बैठे थे। इसकी वजह से अब हमें वापस जाना पड़ेगा। हम किराए की गाड़ी करके यहां पर आए थे



फोटो 37

जिला मैनपुरी के थाना करहल क्षेत्र के गांव राहुरी निवासी छोटू 22 पुत्र राझपाल सिंह ने बताया कि 10 दिन पहले उसके चोट लग गई थी। इसकी वजह से यहां पुरानी ओपीडी में ऑर्थो वार्ड में चिकित्सकों को दिखाने के लिए आए थे, लेकिन यहां पर हड़ताल होने की वजह से यहां पर चिकित्सक मौजूद नहीं थे अब मजबूरी में हमें घर पर जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed