फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Doctors of women's hospital trapped in viral audio case, investigation started

Kanpur News: वायरल ऑडियो मामले में फंसे महिला अस्पताल के डॉक्टर, जांच शुरू

Mon, 18 Nov 2024 01:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
Doctors of women's hospital trapped in viral audio case, investigation started
फतेहपुर। महिला अस्पताल के सर्जन डॉ. पीके गुप्ता के वायरल ऑडियो मामले में सीएमओ डॉ. राजीव नयन गिरि ने उन पर कार्रवाई की बात कही है। सीएमओ ने कहा कि वायरल आडियो की जांच कर रिपोर्ट जिलाधिकारी रविंद्र सिंह को सौंपी जाएगी। सीएमएस डॉ. पीके सिंह पर 40 हजार रुपये लेने के आरोप की भी जांच होगी। सीएमएस ने इस बात से इन्कार किया है। सीएमओ ने कहा कि ऐसे अपशब्द बोलकर कोई बच नहीं सकता। देर भले लगे, लेकिन आरोप सही पाए गए तोे कार्रवाई जरूर होगी। डॉ. पीके गुप्ता एक तरफ कह रहे हैं कि वह बीमारी की वजह से क्या बोल गए पता नहीं चला, दूसरी तरफ कह रहे हैं कि वायरल ऑडियो में उनकी आवाज नहीं है। वहीं डॉ. पीके गुप्ता का कहना है कि उन्होंने जिलाधिकारी के सामने स्पष्टीकरण दिया है। रुपये लेने के आरोप पर सीएमएस डॉ. प्रभाकांत सिंह ने कहा कि काम करने को कहा तो आरोप लगा दिया। आरोप कोई किसी पर भी लगा सकता है।
विज्ञापन


डॉ. पीके गुप्ता वर्कलोड की वजह से डिप्रेशन में आकर बीमार चल रहे हैं। इसी बीच उनका अभद्र भाषा इस्तेमाल करने का एक ऑडियो वायरल हो गया। वायरल ऑडियो में एक शख्स उन्हें फोन कर महिला अस्पताल आकर बहू का प्रसव ऑपरेशन करने की गुजारिश करता है। इस पर डॉक्टर आने से मना करते हैं और कहते हैं कि मैं 24 घंटे ड्यूटी कर चुका हूं। लगातार कई दिनों से काम करने से मेरी तबीयत खराब हो गई है। इसके बाद वह प्रशासन व अस्पताल स्टाफ के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं। हालांकि अमर उजाला ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed