{"_id":"687e9e8a43361786bb0910ab","slug":"doctors-engineers-entrepreneurs-professors-will-mend-broken-relationships-kanpur-news-c-12-1-knp1088-1195763-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: डॉक्टर, इंजीनियर, उद्यमी, प्रोफेसर जोड़ेंगे टूटते रिश्ते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: डॉक्टर, इंजीनियर, उद्यमी, प्रोफेसर जोड़ेंगे टूटते रिश्ते
विज्ञापन
कानपुर। पति-पत्नी के बीच टूटते रिश्तों को डॉक्टर, इंजीनियर, उद्यमी, प्रोफेसर और कला मंच से जुड़े लोग जोड़ेंगे। शहर के थानों में पारिवारिक परामर्श समिति के सदस्यों की संख्या बढ़ाई जा रही है। यह व्यवस्था पति-पत्नी के बीच लड़ाई, झगड़े, मारपीट और अन्य आरोपों को लेकर आ रही शिकायतों को देखते हुए की जा रही है। समिति के नए सदस्य दोनों को अपने तरीके से समझाएंगे। उन्हें परिवार और अपनेपन का महत्व बताएंगे। सदस्यों का चयन थानेदारों की रिपोर्ट पर एसीपी और एडीसीपी करेंगे।
पुलिस कमिश्नर कार्यालय में हर दिन पति-पत्नी के बीच विवाद और मारपीट की 50 से अधिक शिकायतें पहुंच रही हैं। जनवरी 2025 से पहले 30 से 40 शिकायतें आ रही थीं। कुछ मामले तो कोर्ट तक पहुंच गए हैं। थानास्तर पर पारिवारिक परामर्श केंद्र बने हुए हैं, यहां एक पक्ष के संतुष्ट न होने पर दूसरा पक्ष डीसीपी, ज्वाइंट सीपी और पुलिस कमिश्नर के पास पहुंच जाते हैं। रिश्ते बनने के बजाय और बिगड़ते चले जाते हैं।
पुलिस कमिश्नर ने बढ़ती शिकायतों पर थानास्तर पर बनी परामर्श समिति के सदस्यों में डॉक्टर, इंजीनियर, उद्यमी, कलामंच, प्रोफेसरों को भी जोड़ने का निर्देश दिया है। अब तक पुलिस, वकील, पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता, सेवानिवृत्त पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी रहते थे। ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर हेडक्वार्टर वीके सिंह ने बताया कि नए सदस्य पति और पत्नियों को अपने तरीके से समझा सकेंगे। कई बार विवाद इंजीनियर, डॉक्टर, शिक्षक दंपती में होता है। इससे उनके बीच सुलह कराना आसान रहेगा।