फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Doctors beat BJP leader in medical college

डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज में भाजपा नेता को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, इस बात पर हुआ विवाद

Fri, 01 Mar 2019 11:06 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 01 Mar 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
Doctors beat BJP leader in medical college
घटना की जानकारी देते प्रशांत राव चौबे
इटावा जिले में सैफई मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में शुक्रवार को डॉक्टर व भाजपा नेता के बीच विवाद हो गया। मामला तूल पकड़ते ही गुस्साए जूनियर डॉक्टरों ने भाजपा नेता व उनके समर्थकों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। डॉक्टरों से बचने के लिये भाजपा नेता ने एक घर में शरण ली। साथ ही घटना की जानकारी एसएसपी संतोष मिश्रा को दी। तब जाकर अतिरिक्त पुलिस के पहुंचने पर भाजपा नेता को घर से निकालकर थाने लाया जा सका। मामले को शांत कराने पहुंचा दरोगा भी जख्मी हो गया। कुलपति ने मामले को शांत कराया। डॉक्टर ने तहरीर देकर भाजपा नेता के खिलाफ मारपीट और बंदूक दिखाकर धमकाने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


तकिया आजादगन अंदावा हाउस में रहने वाले प्रशांत राव चौबे भाजपा में कानपुर-बुंदेलखंड मंडल व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक हैं। प्रशांत चौबे ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार शाम को उनकी मां उमा चतुर्वेदी के सीने में अचानक दर्द उठा और उनकी हालत बिगडने लगी। वह अपनी मां को लेकर सैफई मेडिकल कॉलेज पहुंचे। उनके साथ उनके छोटे भाई अतुल चौबे और दो रिश्तेदार भी थे। काफी देर इमरजेंसी में मां का इलाज चिकित्सकों ने चालू नहीं किया तो उन्होंने इंचार्ज डॉ. सलीम अहमद और डॉ. कादरी से इलाज करने के लिये कहा लेकिन उन्होंने उनकी बात को अनसुना कर दिया।
विज्ञापन

डॉ सलीम व डॉक्टर कादरी ने पर अभद्रता करने का आरोप

दोबारा इलाज की बात करने पर भड़के डॉ सलीम व डॉक्टर कादरी ने अभद्रता शुरू कर दी। विरोध करने पर उनके साथ करीब एक दर्जन से अधिक जूनियर डॉक्टरों भी आ गये। उन्होंने भाजपा नेता को गालियां देनी शुरू कर दी। विरोध करने पर डॉक्टरों ने प्रशांत चौबे और उनके छोटे भाई अतुल चौबे समेत रिश्तेदारों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। साथ ही उनके ऊपर पथराव भी किया गया।

प्रशांत ने एक घर में घुसकर अपनी जान बचायी। साथ ही घटना की जानकारी एसएसपी संतोष मिश्रा को दी। उन्होंने एएसपी ग्रामीण रामबदन सिंह व  सैफई थाने समेत अतिरिक्त पुलिस बल को भेजकर भाजपा नेता प्रशांत चौबे के घर से निकाला और थाने ले आए। मारपीट में चौकी इंचार्ज विपिन भी चुटहिल हो गया। 

आरोप लगाया कि मारपीट करते हुए बंदूक दिखाकर धमकी दी

डॉक्टर सलीम अहमद कादरी का कहना है कि भाजपा नेता प्रशांत चौबे चिकित्सकों पर रौब गांठते हुए डॉक्टर की कुर्सी पर बैठ गए और इलाज न करने पर मुकदमा लिखवाने की धमकी देने लगे। यह भी आरोप लगाया कि मारपीट करते हुए बंदूक दिखाकर धमकी दी। इससे नाराज जूनियर डॉक्टरों से मारपीट हुई थी।

डॉ. सलीम अहमद ने सैफई थाने में भाजपा नेता के खिलाफ अभद्रता और बवाल करने की तहरीर दी। एसएसपी संतोष मिश्रा का कहना है कि बवाल की सूचना पर एसएसपी ग्रामीण  रामबदन सिंह समेत थाने की फोर्स को भेजा गया था, उन्होंने मामला शांत कराया दिया गया है। दोनों पक्षों की तहरीर पर कार्रवाई की जा रही है।  कुलपति राजकुमार ने कहा कि भाजपा नेता की अभद्रता पर भड़के चिकित्सकों को समझाकर मामला शांत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed