फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Doctor who held female clerk's hand removed from ventilator training

Kanpur News: महिला लिपिक का हाथ पकड़ने वाले डॉक्टर को वेंटिलेटर प्रशिक्षण से निकाला

Tue, 07 Oct 2025 02:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Doctor who held female clerk's hand removed from ventilator training
कानपुर। अनेस्थेसिया विभाग में वेंटिलेटर का प्रशिक्षण लेने आए डॉक्टर के नशे की हालत में महिला लिपिक का हाथ पकड़ने के मामले में कार्रवाई की गई है। आरोपी डॉक्टर को प्रशिक्षण से बाहर कर दिया गया है। डॉक्टर की तैनाती कांशीराम अस्पताल में है। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने कहा कि इस तरह की घटनाएं होंगी तो बाहर के अस्पताल के डॉक्टरों को प्रशिक्षण नहीं दिया जाएगा। डॉ. काला ने प्रमुख सचिव और महानिदेशक को पत्र भेज मामले की जानकारी दी है। आरोपी डॉक्टर लखनऊ के नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती हो गया है।
विज्ञापन

महिला लिपिक का हाथ पकड़ने का मामला शुक्रवार का है। घटना की जानकारी मिलने के बाद अनेस्थेसिया विभागाध्यक्ष डॉ. अपूर्व अग्रवाल ने मामले की लिखित शिकायत प्राचार्य डॉ. संजय काला से की थी। इस पर प्राचार्य ने कड़ा रुख अपनाते हुए पहले कांशीराम अस्पताल के सीएमएस डॉ. नवीन चंद्रा को पत्र लिखकर आरोपी डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई के लिए कहा। इसके बाद शासन के आला अधिकारियों को सूचित किया। डॉ. काला का कहना है कि आरोपी डॉक्टर पर कार्रवाई होने के बाद ही वह मानेंगे। डॉक्टर प्रशिक्षण लेने के लिए शराब पीकर अस्पताल आते हैं। यह बेहद शर्मनाक स्थिति है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अस्पतालों के स्टाफ को वेंटिलेटर के इस्तेमाल और आईसीयू के संबंध में एक सप्ताह के लिए प्रशिक्षण देने की व्यवस्था की गई। डॉ. शिवम मिश्रा भी इसी व्यवस्था के तहत प्रशिक्षण ले रहा था। विभागाध्यक्ष डॉ. अग्रवाल ने बताया कि घटना के बाद उसे प्रशिक्षण से बाहर कर दिया गया है। वहीं, कांशीराम अस्पताल के सीएमएस डॉ. नवीनचंद्रा ने बताया कि डॉ. शिवम मिश्रा उनके पास आया था। बहुत रो-गा रहा था। कह रहा था कि अब नशा छोड़ देगा। वह लखनऊ के निरवाना नशा मुक्ति केंद्र में नशे की लत छोड़ने के लिए भर्ती हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. चंद्रा ने बताया कि वह बहुत परेशान है। कांशीराम अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि डॉ. मिश्रा की तैनाती तो कांशीराम अस्पताल में है लेकिन वह काम उर्सला में कर रहा है। उर्सला में अनेस्थेसिया के डॉक्टर की जरूरत थी तो उसे वहां भेज दिया गया।

-----
इसके पहले भी प्रशिक्षण लेने आए डॉक्टर ने की थी हरकत
- मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. काला ने बताया कि इस तरह की यह दूसरी घटना है। इसके पहले प्रशिक्षण के लिए आए उर्सला के नेत्र रोग विशेषज्ञ ने रेजीडेंट डॉक्टर से छेड़छाड़ की थी। रेजीडेंट डॉक्टर को बहुत परेशान किया गया। वह भी शराब का लती रहा है। इससे रेजीडेंट डॉक्टर मानसिक रूप से बहुत परेशान हो गई थी। मामले की सूचना पुलिस को भी दी गई थी। मामले में जांच कमेटी भी गठित की गई थी। उन्होंने कहा कि अब इस तरह की हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed