फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   doctor, running away from the job due to fear of Corona, DM said quitting the job in a crisis is like a crime

कोरोना के डर से नौकरी छोड़कर भाग रहे डॉक्टर, डीएम बोले - संकटकाल में यह अपराध जैसा

Wed, 28 Apr 2021 12:45 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 28 Apr 2021 12:45 AM IST
सार

कोरोना के डर से डॉक्टर नौकरी छोड़कर भाग रहे हैं। निजी अस्पतालों को कोविड स्टेटस मिलने के बाद करीब 12 से अधिक डॉक्टरों ने नौकरी छोड़ने की पेशकश कर दी है। साथ ही पैरा मेडिकल का आधा स्टाफ भी चला गया है।

विज्ञापन
doctor, running away from the job due to fear of Corona, DM said quitting the job in a crisis is like a crime
कोरोना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में कोरोना के डर से डॉक्टर नौकरी छोड़कर भाग रहे हैं। निजी अस्पतालों को कोविड स्टेटस मिलने के बाद करीब 12 से अधिक डॉक्टरों ने नौकरी छोड़ने की पेशकश की है। साथ ही पैरा मेडिकल का आधा स्टाफ भी चला गया है।
विज्ञापन


इससे रोगियों के इलाज में दिक्कत आने लगी है। इस पर जिलाधिकारी आलोक तिवारी ने कहा है कि डॉक्टरों की पढ़ाई में जो खर्च आया था, उसमें नागरिकों का भी योगदान होता है। इस संकट की घड़ी में डॉक्टरों का नौकरी छोड़ना अपराध जैसा है।
विज्ञापन

इस बीच सरकारी डॉक्टरों में भी इस्तीफे की चर्चा है। जिलाधिकारी का कहना है कि अगर कोई सरकारी या फिर निजी अस्पताल का डॉक्टर कोरोना के कारण या फिर कहीं अधिक वेतन की वजह से इस वक्त नौकरी छोड़ता है तो उसकी जांच कराई जाएगी।

यह मंशा साबित होने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि ज्यादातर मेडिकल स्टाफ इस संकट की घड़ी में पूरे दिलोजान के साथ रोगियों की सेवा में लगा है। डॉक्टर अपने ज्ञान से लोगों को राहत पहुंचाएं। 

डीएम की अपील
जिलाधिकारी आलोक तिवारी ने डॉक्टरों से अपील की है कि इस समय समाज को सबसे ज्यादा उनकी जरूरत है। ऐसे में उन्हें भी समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी से मुंह नहीं मोड़ना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed