फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Doctor, expired medicines were found

डॉक्टर नहीं, एक्सपायर्ड दवाएं मिलीं

Thu, 07 Jul 2016 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Thu, 07 Jul 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
Doctor, expired medicines were found
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसएल वर्मा से पूछताछ करते सीडीओ अरुण कुमार। - फोटो : amarujala
सीडीओ अरुण कुमार ने बुधवार को सरसौल सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) और नरवल पीएचसी (प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र) का निरीक्षण किया। दोनों अस्पतालों में उन्हें पांच में एक भी डॉक्टर नहीं मिला। जांच में दोनों अस्पतालों में उन्हें एक्सपायर्ड दवाएं मिलीं।
विज्ञापन


सीडीओ ने गैरहाजिर डॉक्टरों का वेतन काटने और विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए। नरवल अस्पताल में एक भी मरीज न मिलने पर हैरानी जताई। सीडीओ सुबह तकरीबन 11 बजे सीएचसी सरसौल पहुंचे। यहां डॉ. अनामिका वर्मा, डॉ. शिखा रानी और डॉ. अनु सचान नहीं मिले। डॉ. नीरज सचान के बारे में बताया गया कि ईद पर उनकी ड्यूटी जाजमऊ में लगाई गई है। सीडीओ के सख्ती करने पर चीफ फार्मासिस्ट का कमरा खोला गया तो वहां आयरन के एक्सपायरी डेट के इंजेक्शन मिला।
विज्ञापन


चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसएल वर्मा ने बताया कि इंजेक्शन नष्ट करने के लिए रखा गया था। डिलीवरी रूम और ऑपरेशन कक्ष में बारिश का पानी भरा मिला। नरवल में सीडीओ को प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. दीपेंद्र उत्तम और उनकी पत्नी डॉ. राशि सिंह अनुपस्थित मिलीं। फार्मासिस्ट सविता कटियार, वार्डब्वॉय और चपरासी अस्पताल चला रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फार्मासिस्ट कक्ष में एक्सपायरी डेट वाले कैप्सूल मिले। ग्रामीणों ने डॉक्टर दंपति की गैरहाजिर रहने की शिकायत की। बताया कि डॉक्टर दंपति रिटायर्ड अफसर के बेटे-बहू हैं। रिटायर्ड अफसर प्रदेश में नंबर दो कहे जाने वाले मंत्री के करीबी हैं। सीडीओ अरुण कुमार ने कहा कि दोनों अस्पतालों की स्थिति ठीक नहीं मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed