फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Doctor can be discharged from the post of District President

डाक्टर की जिलाध्यक्ष पद से हो सकती है छुट्टी

Sat, 03 Oct 2020 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Doctor can be discharged from the post of District President
कानपुर देहात। रसूलाबाद सीएचसी में 28 सितंबर की रात डॉक्टर व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने उत्पात मचाते हुए जमकर तोड़फोड़ की थी। इसकी पुष्टि एसडीएम की जांच में हुई है। अब संबंधित डॉक्टर की संगठन के जिलाध्यक्ष पद से जल्द छुट्टी हो सकती है।
विज्ञापन

रसूलाबाद अस्पताल में तोड़फोड़ के मामले में डॉ. आशीष मिश्रा सहित अन्य पर आरोप लगाया था। डॉ. आशीष मिश्रा प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के जिलाध्यक्ष भी हैं। घटना के बाद संगठन के पदाधिकारियों में भी डॉक्टर के इस कृत्य पर नाराजगी है। डॉक्टर ने संगठन के पदाधिकारियों से मदद मांगी थी। सूत्रों की माने तो संगठन के पदाधिकारियों ने इस मामले में किसी भी प्रकार से मदद करने से इनकार कर दिया। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के सचिव डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि इस मामले को लेकर आठ अक्तूबर को बैठक बुलाई गई। इसमें कई बड़े निर्णय लिए जाएंगे। संगठन को बदनाम नहीं करने दिया जाएगा। जो भी गड़बड़ करेगा उसे संगठन से बाहर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed