फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Doctor asked money from Ayushman beneficiary, woman complained to CMS

चिकित्सक ने आयुष्मान लाभार्थी से मांगे रुपये, महिला ने सीएमएस से की शिकायत

Tue, 22 Feb 2022 01:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 01:02 AM IST
विज्ञापन
Doctor asked money from Ayushman beneficiary, woman complained to CMS
जिला अस्पताल में सीएमएस दफ्तर के बाहर खड़े आयुष्मान लाभार्थी। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। जिला महिला अस्पताल में उपचार के लिए आई आयुष्मान लाभार्थी से डॉक्टर ने रुपयों की मांग की। इस पर लाभार्थी ने मामले की शिकायत सीएमएस डॉ. वंदना सिंह से की। सीएमएस ने जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन

रूरा के भीखनापुर गांव निवासी किसान सोमनाथ की पत्नी शिखा सोमवार को जिला महिला अस्पताल की मैटरनिटी विंग में उपचार के लिए पहुंची तो वहां डॉ. फर्जाना से मुलाकात हुई। शिखा ने उन्हें आयुष्मान कार्ड दिखाया और अपनी समस्या बताई।
विज्ञापन

शिखा के अनुसार इस पर डॉक्टर ने उससे 1100 रुपये की मांग की। रुपये न होने की बात कहने पर डॉक्टर ने उपचार से मना कर दिया। इसके बाद शिखा ने पति सोमनाथ के साथ सीएमएस से डॉक्टर की लिखित शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर सीएमएस ने डॉ. फर्जाना को कार्यालय में तलब कर फटकार लगाई। सीएमएस डॉ. वंदना सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर जांच कराई जाएगी। वहीं डॉ. फर्जाना ने बताया कि उन्होंने किसी भी मरीज से रुपये नहीं मांगे हैं। शिकायत करने वाली महिला से उनकी मुलाकात भी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed