फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   do not use mobile phone when you cross the road

अगर आप भी मोबाइल पर बात करते समय सड़क पार करते हैं तो सावधान, कार्रवाई के साथ मिलेगी ये सजा

Mon, 29 Jul 2019 07:55 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 29 Jul 2019 07:55 PM IST
विज्ञापन
do not use mobile phone when you cross the road
ड्राइव के दौरान मोबाइल यूज न करें (सांकेतिक तस्वीर)
पैदल सड़क पार करते समय अगर आप मोबाइल पर बात करते हैं तो सावधान हो जाइए। पुलिस अब ऐसे लोगों पर कार्रवाई करेगी। जो नियम का उल्लंघन करेगा, उसको नजदीकी थाने या चौकी पर एक से दो घंटे बैठाया जाएगा।
विज्ञापन


वहीं अगर जरूरत पड़ती है तो शांतिभंग में कार्रवाई की जाएगी। एडीजी के आदेश पर जल्द ही शहर में अभियान शुरू होगा। एडीजी प्रेम प्रकाश ने बताया कि पिछले तीन महीने से लगातार ट्रैफिक सुधार के लिए अभियान जारी है।
विज्ञापन


इससे लोगों में काफी जागरुकता आई है। एडीजी के मुताबिक लगभग 80 से 90 फीसदी लोग हेलमेट का इस्तेमाल करने लगे हैं। हालांकि पैदल चलने वाले अभी नियमों से वाकिफ नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकतर लोग पैदल चलते वक्त मोबाइल पर बात करते हैं और सड़क भी पार करते हैं। ऐसे में हादसे का खतरा है। इसलिए उनके खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्हें जेब्रा क्रॉसिंग आदि के बारे में जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed