{"_id":"58d7beca4f1c1bfc2f1a35f0","slug":"do-not-disturb-my-children-written-in-suicide-note","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुसाइड नोट में लिखा, मेरे बच्चों को परेशान न करना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुसाइड नोट में लिखा, मेरे बच्चों को परेशान न करना
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 26 Mar 2017 11:57 PM IST
सार
शहर के गांधीनगर मोहल्ले में महिला ने लगाई फांसी
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उन्नाव के गांधी नगर मोहल्ला में एक महिला फांसी लगा ली। आत्महत्या से पहले महिला ने सुसाइड नोट लिखा। जिसमें उसने लिखा है कि कोई मेरे बच्चों को परेशान न करे और मुझे मेरे इस कदम के लिए माफ करें। उसने खुद से परेशान होकर आत्महत्या का कदम उठाने की बात सुसाइड नोट में लिखी है। पुलिस के अनुसार परिजन महिला के मानसिक रूप से बीमार होने की बात कह रहे हैं।
मोहल्ला गांधी नगर निवासी रानी सिंह उर्फ रामकली (45) के पति राजेश कुमार की कई साल पहले मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद रानी सिंह बेटे अनुभव और बेटी ज्योती व प्रीती के साथ रहती थी। महिला ने शनिवार रात अपने कमरे में फांसी लगा ली। सुबह मां का शव फंदे से लटका देख बच्चे चीख पड़े। आवाज सुनकर आसपास के लोगों का मजमा लग गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची। मृतका के बेटे अनुभव ने बताया कि शनिवार रात मां के साथ वह कमरे में था। देर रात पढ़ाई करने के बाद सो गया।
रविवार सुबह मां के काफी देर तक कमरे से बाहर न आने पर जाकर देखा तो शव फांसी पर लटका था। पोस्टमार्टम में मौजूद महिला के बहनोई राजीव कुमार ने बताया कि कमरे से उन्हें एक सुसाइड नोट मिला है। जिसे पुलिस को दे दिया गया है। सुसाइड नोट में रानी ने ऐसा कदम उठाने के पीछे खुद को ही जिम्मेदार बताते हुए बच्चों को परेशान न किए जाने की बात कही है। रानी ने बच्चों से अपने इस कदम के लिए माफी भी मांगी है। कोतवाली प्रभारी आईपी सिंह ने बताया कि परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। परिजन महिला के मानसिक बीमार होने की बात भी कह रहे हैं।
विज्ञापन
अगस्त माह में है बेटी की शादी
पोस्टमार्टम में मौजूद महिला के बहनोई राजीव ने बताया कि मृतका की बड़ी बेटी ज्योती (22) की शादी तय हो चुकी है। अगस्त माह में उसकी शादी होनी है। जिसकी तैयारियां घर पर जोरों पर चल रहीं थी। रानी ने ऐसा कदम क्यों उठाया इस बात का जवाब वह नहीं दे सके। गोल मोल जवाब देकर चले गए।