फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   do ghante se adhik samay medikal kaalej mein tahalata raha tha sankramit yuvak

दो घंटे से अधिक समय मेडिकल कालेज में टहलता रहा था संक्रमित युवक

Sat, 11 Apr 2020 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
do ghante se adhik samay medikal kaalej mein tahalata raha tha sankramit yuvak
सुरक्षा किट और कोरोना जांच की मांग करती स्टाफ नर्स। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। कोरोना पॉजिटिव मरीज की जांच में स्वास्थ्य विभाग की ओर से बरती गई लापरवाही से संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है। जिले में मिला पहला मरीज जांच के लिए घंटों मेडिकल कालेज में टहलता रहा था। कोरोना वायरस की जांच का सैंपल लेने के बाद भी उसे क्वारंटीन नहीं किया गया। मेडिकल कालेज से घर भेज दिया गया। इस दौरान कई चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ के अलावा कई लोगों के उसके संपर्क में आने से कोरोना वायरस का खतरा बढ़ गया है। वहीं सीएमएस डॉ. दिलीप सिंह का कहना है कि युवक आठ अप्रैल की शाम को आया था। उसे भर्ती भी किया गया था।
विज्ञापन

ठठिया थाने के गांव बदलेपुरवा निवासी नितिन गुरुवार सुबह 10 बजे मेडिकल कालेज तिर्वा में कोरोना वायरस की जांच के लिए पहुंचा था। वह यहां करीब दो घंटे से अधिक समय तक टहलता रहा। इसके बाद चिकित्सकों ने थर्मल स्क्रीनिंग की। कोरोना के लक्षण मिलने के बाद सैंपल लिया गया। सैंपल लेने के बाद चिकित्सकों ने इमरजेंसी में कई मरीजों के साथ बैठा दिया था। क्वारंटीन करने के बजाय घर भेज दिया गया। शुक्रवार को नितिन में कोरोना वायरस की पुष्टि के बाद गुरुवार को मेडिकल कालेज में मौजूद रहे चिकित्सकों और स्टाफ में दहशत है। सभी ने सुरक्षा किट के साथ जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. दिलीप सिंह ने बताया कि संक्रमित युवक आठ अप्रैल की शाम को मेडिकल कालेज आया था। बुखार और खांसी आने के कारण भर्ती किया गया था। सुबह उसका सैंपल लिया गया। परिजन उसे डिस्चार्ज कराकर साथ ले गए। वहीं एसीएमओ डॉ. केसी राय ने बताया कि संक्रमित मरीज के संपर्क में आने वाले लोगों को क्वारंटीन करने के साथ जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवराजपुर में बहनोई के घर ठहरा था युवक
कन्नौज। बदलेपुरवा गांव में रहने वाले नितिन से कोरोना वायरस का खतरा बढ़ गया है। हरियाणा से लौटने के बाद वह कई लोगों के संपर्क में आया है। सर्विलांस टीम की छानबीन में कानपुर के शिवराजपुर में रहने वाले बहनोई के घर ठहरने की बात भी सामने आई है। उसका मामा गेहूं की कटाई करने उसके घर आया था। उसे भी क्वारंटीन किया गया है। शिवराजपुर पुलिस को उसके बहन-बहनोई को क्वारंटीन कराने को कहा गया है। कोरोना संक्रमित नितिन उर्फ जंग बहादुर की बीते साल शादी हुई थी। कोरोना वायरस के चलते वह हरियाणा से 28 मार्च को लौटा था। घर में रहने वालों और गांव के लोगों के संपर्क में रहने के बाद वह बाइक से कानपुर के शिवराजपुर में रहने वाले बहन-बहनोई के घर ठहरा था। उसने यहां भी कई लोगों की जान खतरे में डाल दी है। इसी बीच शहर के काजीटोला में रहने वाला उसका मामा गेहूं की कटाई के लिए घर आया था। उसे भी क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed