अमर उजाला ब्लॉगर्स मीट: डिजिटल मार्केटिंग एक्सपर्ट ने दिए करियर और कामयाबी के मंत्र
लोग अभी ब्लॉगिंग को लेकर जागरूक नहीं हैं। ब्लॉगिंग से पैसा कमाने की बात तो लोगों को बेईमानी लगती है। यही वजह है कि यहां के लोकल ब्रांड या रेस्त्रां नि:शुल्क ही अपनी ब्रांडिंग करवाना चाहते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आने वाले समय में डिजिटल दुनिया पर ब्लॉगर्स राज करेंगे। क्रिएटिविटी, अच्छे कंटेंट, संयम, निरंतरता को बनाए रखें, सफलता आपके कदम चूमेगी। शुरुआत में एक दो ब्लॉग पर अगर अच्छे कमेंट न भी मिलें तो धैर्य न खोएं, निरंतर पोस्ट करते रहें, एक दिन अच्छे ब्लॉगर्स में गिनती होगी। ब्लॉग का नाम यूनीक रखें और उसमें अपना नाम जरूर जोड़ें।
यह बात अमर उजाला कार्यालय में आयोजित ब्लॉगर्स मीट में आए डिजिटल मार्केटिंग एक्सपर्ट यश अग्रवाल ने कही। ब्लॉगिंग में आने वाली समस्याओं और उनके समाधान के बारे में चर्चा करने के लिए अलग-अलग क्षेत्रों में काम कर रहे ब्लॉगर्स, इंफ्लुएंसर सोमवार को इस मीट में आए।
यश ने कहा कि कानपुर के लोग अभी ब्लॉगिंग को लेकर जागरूक नहीं हैं। ब्लॉगिंग से पैसा कमाने की बात तो लोगों को बेईमानी लगती है। यही वजह है कि यहां के लोकल ब्रांड या रेस्त्रां नि:शुल्क ही अपनी ब्रांडिंग करवाना चाहते हैं।
उन्होंने कहा कि जब तक ब्लॉगर्स में एकता नहीं होगी, तब तक कोई आगे नहीं बढ़ पाएगा। कई ब्लॉगर्स ने अपने ब्लॉगिंग के अनुभव को शेयर किया। कुछ फैशन ब्लॉगर्स ने बताया कि कैसे उन्होंने इस फील्ड में आने के लिए घर वालों को मनाया। कुछ इंफ्लुएंसर ने अपनी मोटिवेशनल कहानी सुनाई।
अगर कोई व्यक्ति ब्लॉग की शुरुआत करना चाहता है तो वह विषय के साथ यह चयन करें कि उसे ब्लॉग लिखना है या वीडियो बनाने हैं। उसके बाद गूगल पर ढेरों वेबसाइट हैं जिसके माध्यम से वह अपनी ब्लॉग पोस्ट कर सकते हैं। यश ने बताया कि रीच बढ़ाने के लिए निरंतर कुछ न कुछ पोस्ट जरूर करते रहें।
मीट में ये रहे शामिल
रुपीना मिश्रा, दीपिका निगम, प्रिया बसारिया, सौम्या गुप्ता, साक्षी गुप्ता, करन कपूर, शेफाली सिंह, अनम फयाज, बुशरा, इशिता आर्या, श्रेया कश्यप, हर्ष गुप्ता, सुरभि गेरा, हरप्रीत कौर, वंशिका अग्रवाल, साक्षी चतुर्वेदी, आयुषि शर्मा, यश तिवारी, अनफ फरजान, दिव्या त्रिपाठी मजूमदार।
महिलाएं अक्सर शादी के बाद खुद को सीमित करने लगती हैं। उनकी सोच होती है कि अब हम बंध गए हैं लेकिन ऐसा नहीं है। आप हर दिन कुछ नया सोचिए और करिये, सफलता जरूर मिलेगी। इस मीट में ब्लॉग को प्रमोट करने और उसकी रीच बढ़ाने के लिए अच्छी जानकारियां मिली हैं। - हरप्रीत कौर, लाइफ स्टाइल ब्लॉगर
लोगों को एकजुट होकर काम करना चाहिए। दूसरों को नीचा दिखाने के बजाय उनको प्रोत्साहित करें। जब पूरा समाज सफल होगा, तभी आपको असली सफलता हासिल होगी। - प्रिया बरासिया, फैशन इंफ्लुएंसर
ब्लॉगर मीट से यह साफ हो गया कि अब हमारे समुदाय को भी एकजुट होने की आवश्यकता है। वो समय लेकर आना है जब ब्रांड्स ब्लॉगर को उनकी शर्तों के साथ स्वीकार करें। - यश तिवारी, सिंगर
ब्लॉगर के माध्यम से डिजिटल मार्केंटिंग की दुनिया में भी कॅरियर बनाया जा सकता है। आने वाले समय में यह सेक्टर भी अच्छी ग्रोथ करेगा। सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत ही गुरुमंत्र है। - करन कपूर, फिटनेस मॉडल