फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   DM visited the blind school distributed warm clothes sweets and other items to the children

Orai: डीएम ने नेत्रहीन विद्यालय का किया दौरा, बच्चों को गर्म कपड़े-मिठाइयां सहित अन्य सामग्रियां वितरित कीं

Wed, 08 Jan 2025 04:47 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 08 Jan 2025 04:47 PM IST
सार

Orai News: जिलाधिकारी ने लहरियापूर्वा स्थित नेत्रहीन विद्यालय में बच्चों के बीच गर्म वस्त्र, मिठाई, बिस्कुट, फल और अन्य जरूरी सामग्री का वितरण किया।

विज्ञापन
DM visited the blind school distributed warm clothes sweets and other items to the children
जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय - फोटो : amar ujala

विस्तार

उरई में जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने लहरियापूर्वा स्थित नेत्रहीन विद्यालय का दौरा किया। यहां के बच्चों के बीच गर्म वस्त्र, मिठाई, बिस्कुट, फल और अन्य जरूरी सामग्री का वितरण किया। जिलाधिकारी ने विद्यालय के बच्चों से मिलकर उनका हालचाल लिया। जिलाधिकारी ने बच्चों को ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े स्वेटर आदि प्रदान किए, जिससे बच्चों के  चेहरे पर खुशी का भाव दिखा।

विज्ञापन

उन्होंने मिठाई बिस्कुट फल आदि के पैकेट भी वितरित किए। जिलाधिकारी ने विद्यालय के शिक्षकों से बच्चों की पढ़ाई और अन्य जरूरतों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने यह भी कहा कि बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए प्रशासन हरसंभव सहायता प्रदान करेगा और उनकी शिक्षा की गुणवत्ता में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed