फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   DM remembers Ganga Maiya as soon as she takes charge

कानपुर: डीएम ने चार्ज लेते ही गंगा मइया को किया याद, पढ़ी रामचरित मानस की चौपाई

Fri, 03 Jan 2020 11:15 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 03 Jan 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
DM remembers Ganga Maiya as soon as she takes charge
कार्यभार संभालते कानपुर के नए डीएम ब्रह्मदेव राम तिवारी - फोटो : अमर उजाला
कानपुर शहर के नए जिलाधिकारी ब्रह्मदेव राम तिवारी ने शुक्रवार को चार्ज लेते ही सबसे पहले गंगा मइया को याद किया। उन्होंने श्रीरामचरित मानस की चौपाई ‘दरस परस मज्जन अरु पाना। हरइ पाप कह बेद पुराना, भी पढ़ी।
विज्ञापन


यानि वेद, पुराणों में यह अंकित है कि नदी का दर्शन, स्पर्श, स्नान और जल का पान सभी पापों को हर लेता है। यह बड़ी ही पवित्र नदी है। इसके आधार पर ही नदी को समझा जा सकता है। जिलाधिकारी ने कहा कि कानपुर पहुंचते ही गंगा के दर्शन प्राप्त हुए।
विज्ञापन


गंगा में गिरने वाले नालों के जिक्र पर उन्होंने कहा कि अभी वह इन मामलों से पूरी तरह वाकिफ नहीं हैं, लेकिन गंगा की शुद्धता के लिए जो भी व्यवस्थाएं लागू हैं, उनका उसी रूप में पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


टों की सफाई, उद्योग से निकलने वाले प्रदूषित तत्वों का शोधन, टेनरियों के मामले पर गंभीरता से विचार करके काम किया जाएगा। टीम बनाकर सभी का निस्तारण होगा। सभी की मानीटरिंग की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि लोगों से बातचीत कर फैसले लिए जाएंगे। फील्डवर्क पर ज्यादा काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed