फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   DM Rakesh Singh transferred became CMs secretary freed Nazul land worth crores this work is also commendable

Kanpur: डीएम राकेश सिंह का तबादला…बने CM के सचिव, मुक्त कराई थी नजूल की करोड़ों की जमीनें, ये काम भी सराहनीय

Fri, 17 Jan 2025 12:55 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 17 Jan 2025 12:55 PM IST
सार

Kanpur News: डीएम राकेश सिंह ने प्रशासन के अधिकारियों को सिटीजन फ्रेंडली बनाया। आईजीआरएस में आने वाली शिकायतों को लेकर वह काफी सजग रहे।

विज्ञापन
DM Rakesh Singh transferred became CMs secretary freed Nazul land worth crores this work is also commendable
राकेश सिंह - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के डीएम राकेश सिंह का गुरुवार देर रात तबादला हो गया है। अब वह मुख्यमंत्री के सचिव बनाए गए हैं। बीते साल फरवरी में उनको जिले में तैनात किया गया था। उन्होंने जिले में करोड़ों की नजूल की संपत्तियों को कब्जा मुक्त कराया था। साथ ही रणनीति बनाकर लोकसभा चुनाव शांतिपूर्वक तरीके से कराए।

विज्ञापन

हाल ही में सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव को भी उन्होंने बेहतर प्रबंधन के साथ संपन्न कराया। डीएम ने प्रशासन के अधिकारियों को सिटीजन फ्रेंडली बनाया। आईजीआरएस में आने वाली शिकायतों को लेकर वह काफी सजग रहे। प्रत्येक माह आने वाली आईजीआरएस रैंकिंग में खराब प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों से जवाब तलब भी किया।

विज्ञापन

तीन लेखपालों को निलंबित भी किया
साथ ही, निस्तारण में लापरवाही करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई भी की। जनता दर्शन में आने वाली कब्जे की शिकायतों का भी उन्होंने तत्काल निस्तारण कराया। इस दौरान जमीनों में कब्जा कराने में भूमिका निभाने वाले तीन लेखपालों को निलंबित भी किया।

चारों तहसीलों का सर्वे कराकर रिपोर्ट शासन को भेजी
कानपुर दक्षिण में बनाई जाने वाली तहसील को लेकर काफी तेजी दिखाई। गाजियाबाद से आने के बाद इन्होंने सदर तहसील पर ज्यादा बोझ देख पहले से प्रस्तावित तहसील बनने के रास्ते को आसान करने का काम किया है। चारों तहसीलों का सर्वे कराकर रिपोर्ट शासन भेज दी थी। हालांकि अभी सहमति नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed