फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   DM heard complaints in Tehsil Samadhan Diwas first inspected the examination center and Divyang camp

Kanpur: डीएम ने तहसील समाधान दिवस में सुनीं शिकायतें, पहले परीक्षा केंद्र व दिव्यांग शिविर का किया निरीक्षण

Sat, 01 Mar 2025 01:07 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 01 Mar 2025 01:07 PM IST
सार

Kanpur News: जिलाधिकारी ने सबसे पहले पतारा स्थित किसान औद्योगिक केंद्र इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। इसके बाद दिव्यांग शिविर के साथ लगे स्टॉलों का निरीक्षण किया।

विज्ञापन
DM heard complaints in Tehsil Samadhan Diwas first inspected the examination center and Divyang camp
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के घाटमपुर में शनिवार को समाधान दिवस में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह पहुंचे। उन्होंने तहसील क्षेत्र में पहुंचते ही पतारा स्थित किसान औद्योगिक केंद्र इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। सीसीटीवी चेक करने के साथ परीक्षा के दौरान सेंटर पर पुलिस के अनुपस्थित मिलने पर उपपुलिस आयुक्त से उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा।

विज्ञापन

परीक्षा केंद्र पर बिना नंबर की गाड़ी मिलने पर भी डीएम ने कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद कानपुर रोड स्थित आईटीआई में हो रहे टीन शेड के निर्माण को देखा। निर्माण में खामियां मिलने पर कार्यवाही के निर्देश दिए। इसके बाद तहसील पहुंच शिकायतें सुननी शुरू की।

विज्ञापन



दिव्यांग शिविर के साथ लगे स्टॉलों का किया निरीक्षण
तहसील परिसर में दिव्यांग शिविर का जहां आयोजन किया गया। वहीं आवास, ऋण, रोजगार, शौचालय, आय प्रमाणपत्र, फार्मर रजिस्ट्रेशन, दिव्यांग प्रमाणपत्र व श्रम विभाग आदि के आवेदन किए जाने के लिए स्टॉल भी लगाए गए हैं।

स्टॉलों पर पहुंचकर ली जानकारी
इन स्टालों में शुरू से ही लोगों की भीड़ जुटी रही। जिलाधिकारी ने पहुंचते ही सबसे पहले इन्हीं स्टॉलों पर गए। उन्होंने कर्मचारियों से कार्य किस तरह से करते हैं, इसकी जानकारी ली। साथ ही ऐसे तरीके भी बताए, जिनसे जरूरतमंदों को बार-बार परेशान न होना पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed