{"_id":"5ae0ba0f4f1c1b3a0b8b684f","slug":"dm-caught-by-two-minor-students-driving-bike","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब्बू...डीएम अंकल ने हम लोगों को पकड़ लिया है, जल्दी बड़े चौराहे पर आ जाओ...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब्बू...डीएम अंकल ने हम लोगों को पकड़ लिया है, जल्दी बड़े चौराहे पर आ जाओ...
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 26 Apr 2018 08:41 AM IST
विज्ञापन
दो नाबालिग छात्रों को डीएम ने पकड़ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुरः अब्बू, डीएम अंकल ने हम लोगों को पकड़ लिया है, जल्दी बड़े चौराहे पर आ जाओ। सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत चलाए जा रहे जागरुकता अभियान के दौरान जब बाइक सवार दो नाबालिग छात्रों को डीएम ने पकड़ा तो दोनों गिड़गिड़ाने लगे। परिजनों को फोन कर सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे पिता को हिदायत दी गई और चालान कर छात्रों को छोड़ा गया। स्कूल से लौट रहे ये दोनों छात्र 7वीं और 9वीं कक्षा के थे।
संभागीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) की ओर से बुधवार को बड़े चौराहे पर अभियान चलाया गया। मुख्य अतिथि डीएम सुरेंद्र सिंह ने लोगों को हेलमेट और सीट बेल्ट लगाने के प्रति जागरूक किया। वाहनों पर जागरुकता संबंधी स्टीकर भी लगाए।
आरटीओ अफसरों और एनसीसी कैडेट ने किया जागरूक
अभियान के दौरान आरटीओ विभाग का पूरा अमला बड़ा चौराहा पर दिखाई दिया। डिप्टी ट्रांसपोर्ट कमिश्नर से लेकर आरटीओ प्रवर्तन राकेश सिंह, एआरटीओ आदित्य त्रिपाठी, प्रभात पांडेय, पीके सिंह, सुरेश वर्मा समेत कई बाबू और कर्मचारी मौजूद रहे। एसपी ट्रैफिक सुशील कुमार ने भी अभियान में सहयोग किया। इसमें एक बटालियन एनसीसी कैडेट ने चौराहे पर खड़े होकर लोगों को जागरूक किया।