फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   dm fake letter snatching jobs here

यूपी में एक फर्जी चिट्ठी का हड़कंप, उड़ा रखी है अफसरों की नींद

Sun, 26 Feb 2017 09:57 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 26 Feb 2017 09:57 AM IST
सार

-डीएम के फर्जी लेटर से दो बाबूओं पर गिरी गाज 
-कार्रवाई के बाद डीएम से किया संपर्क तो हुआ खुलासा 

विज्ञापन
dm fake letter snatching jobs here
शिक्षा विभाग में कार्यरत्त कर्मी और शिक्षा विभाग को भेजी गई डीएम की फर्जी चिट्ठी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बस एक चिट्ठी आती है और बाबूओं की नींद हराम हो जाती है। ऐसा क्या है इस चिट्ठी में जो बाबूओं की परेशानी का सबब बनी है....
विज्ञापन



 

dm fake letter snatching jobs here
डीएम के नाम से भेजी गई फर्जी चिट्ठी - फोटो : अमर उजाला
अब तक एक नहीं बल्की यूपी में सिलसिलेवार ऐसी कई घटनाओं का खुलासा हो चुका है। हाल ही में इस चिट्ठी ने कानपुर के एक आला अफसर की नौकरी छीन ली थी। अधिकारी नगर निगम में तैनात था। ताजा प्रकरण तबादलों को लेकर है। वही चिट्ठी आती है और दो अफसर नप जाते हैं। इस चिट्ठी की असलियत से पर्दा बाद में उठता है।

कानपुर के माध्यमिक शिक्षा विभाग में दो बाबूओं के तबादले को लेकर डीएम की एक चिट्ठी मिली है। जिला विद्यालय निरिक्षक कार्यालय में कार्यरत्त इन दो बाबुओं के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर ट्रांसफर आर्डर मिला है। ट्रांसफर ऑर्डर को लेकर दोनों ने डीएम से सम्पर्क किया तो सच्चाई सामने आई। दरअसल, डीएम की तरफ से ऐसी कोई चिट्ठी नहीं भेजी गई थी बल्कि यह एक फर्जी खत था। फौरन दोनों के ट्रांसफर को रोकने के लिए लिखा गया। अब पूरे मामले में जांच बैठा दी गई है।   

जिला विद्यालय निरिक्षक विनय मोहन ने शनिवार को बताया 15 फरवरी को प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा का आदेश आया था। जिसमें डीएम कौशलराज शर्मा के फर्जी लेटर का इस्तेमाल करके 9 फरवरी को प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा को रिपोर्ट भेजी गई थी। जिसमें लिखा था नगर मजिस्ट्रेट की जांच में पाया गया है कि कार्यालय जिला विद्यालय निरिक्षक कानपुर नगर में कार्यरत वरिष्ट सहायक सर्वेश तिवारी और प्रदीप कुमार सक्सेना द्वारा वर्तमान भाजपा विधायक एवं प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। इसके साथ ही स्कूल प्रबंधकों को दबाव में लेकर स्कूलों में भाजपा की गोष्टी कराने में दोषी पाए गए हैं।

इस रिपोर्ट पर प्रमुख सचिव के आदेश पर निदेशालय से दोनों बाबुओं का ट्रांसफर कर दिया गया। कार्रवाई के बाद दोनों बाबुओं ने पड़ताल की तो सच्चाई सामने आई। डीएम कौशलराज शर्मा ने बताया कि उन्होंने प्रमुख सचिव को कोई ऐसी रिपोर्ट ही नहीं भेजी है। मेरी फर्जी रिपोर्ट तैयार करके शासन को भेजी गई जिसपर ट्रांसफर का आदेश हुआ है। डीआईओएस विनय मोहन वन ने कहा कि मामले की रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने लिखित में दिया कि मेरी फर्जी रिपोर्ट बनाई गई

dm fake letter snatching jobs here
शिक्षा विभाग में कार्यरत्त इस कर्मी के तबादले के आर्डर हुए थे जारी
डीएम ने लिखित में दिया कि मेरी फर्जी रिपोर्ट बनाई गई
डीएम ने फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद डीआईओएस को लिखित दिया है कि यह पत्र पूरी तरह से फर्जी है। इसमें उनके हस्ताक्षर भी फर्जी तरीके से किए गए हैं। डीआईओएस विनय मोहन वन डीएम की रिपोर्ट के साथ शासन को दोनों का ट्रांसफर रोकने और मामले की गंभरता से जांच कराने के लिए पत्र लिखा है।
 
विभाग में नहीं होने के बाद भी हो गई कार्रवाई
माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने डीएम की फर्जी रिपोर्ट पर आंख बंद करके कार्रवाई कर दी। जबकि इनमें से एक वरिष्ट सहायक प्रदीप कुमार सक्सेना का तीन महीने पहले प्रधान सहायक के पद पर प्रमोशन होने के बाद बीएसए दफ्तर में ट्रांसफर हो गया था। जबकि शिकायत पत्र में लिखा है कि डीआईओएस कार्यालय में कार्यरत प्रदीप कुमार सक्सेना भी दोषी पाए गए हैं। पत्र आने के बाद डीआईओएस विनय मोहन वन ने भी आंख बंद करके दोनों को रिलीव कर दिया। जबकि शासन को एक रिपोर्ट भेजनी चाहिए थी कि वह उनके विभाग में ही नहीं है।   

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed