{"_id":"5f7b74f88ebc3e9c021677ab","slug":"dm-akbarpur-news-knp5867437128","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों से आधा लिया जाए टोल, माफ हो मंडी शुल्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों से आधा लिया जाए टोल, माफ हो मंडी शुल्क
विज्ञापन
डीएम को ज्ञापन देने जाते व्यापारी
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। मंडी के बाहर व्यापार पर शुल्क माफी की गई है। मंडी के अंदर व्यापार पर भी शुल्क माफ किया जाए। व्यापारियों से आधा टोल टैक्स लेने की व्यवस्था हो और जीएसटी कमिश्नर का दस व्यापारियों के यहां छापामारी करने का आदेश वापस लिया जाए। ये बातें सोमवार को माती में जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष आशीष गुप्ता उर्फ मोनू ने कही।
उन्होंने कहा कि जीएसटी कमिश्नर के आदेश से व्यापारियों का आर्थिक दोहन होगा। शोषण और उत्पीड़न से व्यापारी परेशान होंगे। यह आदेश वापस लिया जाए। टोल टैक्स की वसूली से व्यापारी पर अधिक बोझ पड़ रहा है। मांग उठाई कि व्यापारियों से आधा टोल टैक्स लिया जाए। अकबरपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष महेश अग्रवाल ने कहा कि मंडी के बाहर व्यापार पर शुल्क 5 जून 2020 को समाप्त कर दिया गया है, लेकिन मंडी के अंदर व्यापार पर शुल्क की वसूली हो रही है। इसे समाप्त किया जाना चाहिए।
बाद में व्यापारियों के प्रतिनिधि मंडल ने डीएम डॉ. दिनेश चंद्र से मिलकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौपा। यहां जगदीप गुप्ता, दुर्गेंश दीक्षित, श्याम वैश्य, नीरज शुक्ला आदि रहे।