फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   DJ will not be played in Juloos e Mohammadi

जुलूस-ए-मोहम्मदी में डीजे नहीं बजाए जाएंगे, सादगी और अदम-एहतराम के साथ निकालेंगे जुलूस

Tue, 13 Nov 2018 04:29 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 13 Nov 2018 04:29 PM IST
सार

- शहर काजी मौलाना आलम रजा खां नूरी ने बैठक की
 

विज्ञापन
DJ will not be played in Juloos e Mohammadi
डेमो पिक

विस्तार

पैगंबर-ए-इस्लाम की पैदाइश के मौके पर उठने वाले जुलूस-ए-मोहम्मदी में डीजी नहीं बजाया जाएगा। इसके साथ ही बहुत ही अदब और एहतराम के साथ लोग शामिल होंगे। कुलहिंद जमीयतुल अवाम के राष्ट्रीय अध्यक्ष कानपुर शहर काजी मौलाना आलम रजा खां नूरी की अध्यक्षता में सोमवार को कुली बाजार में हुई संगठन की बैठक में कहा गया कि 12 रबीइल अव्वल को होने वाले कार्यक्रम में सभी शहरियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी, जिससे किसी प्रकार की अफवाहें न उड़ें और अगर कोई समस्या होती है तो उसका तत्काल समाधान हो जाए।
विज्ञापन


बैठक में जमीयतुल अवाम के महामंत्री महबूब आलम खा ने बताया कि 20 नवंबर को जश्न चिरागां होगा और 21 नवंबर को जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला जाएगा। उन्होंने बताया कि जुलूस में शामिल होने वाली विभिन्न अंजुमनों से संपर्क किया जा रहा है। इसके साथ ही जश्न-ए-चिरागां का आयोजन करने वाले कमेटियों के साथ बैठक की जाएगी। मस्जिदों के पेश इमामों से विभिन्न क्षेत्रों में अपील की जाएगी कि लोग जुलूस में किसी तरह धूम-धड़ाका, डीजी आदि का इस्तेमाल न करें। संगठन के उपाध्यक्ष कारी मोहम्मद सगीर आलम हबीबी ने बताया कि जुलूस पूरी शान-शौकत के साथ सादगी से निकलेगा। बैठक में मौलाना अनीसुर्रहमान, मुफ्ती रफी अहमद, इस्लाम खां आजाद, अखलाक अहमद डेविड और अनस असद सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed