फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Diwan Lined up who wreaked havoc on the bank officer, SP handed over detailed investigation to CO City

Hardoi: बैंक अफसर पर कहर बरपाने वाला दीवान लाइन हाजिर, एसपी ने सीओ सिटी को सौंपी विस्तृत जांच

Tue, 26 Dec 2023 02:18 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 26 Dec 2023 02:18 PM IST
सार

Hardoi News: एसपी ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच सीओ सिटी अंकित मिश्रा को सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि घटना में शामिल अन्य पुलिस कर्मियों के बारे में सीओ से जांच करने को कहा गया है।

विज्ञापन
Diwan Lined up who wreaked havoc on the bank officer, SP handed over detailed investigation to CO City
आरोपी दीवान दिवाकर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले में बैंक अफसर को साथियों के साथ मिलकर बेरहमी से पीटने वाले शहर कोतवाली में तैनात दीवान को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है। पूरे मामले की विस्तृत जांच सीओ सिटी को सौंपी है। एसपी ने इस कार्रवाई के जरिए साफ संदेश दिया है कि जनता से गलत बर्ताव करने वाले पुलिस कर्मियों को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कौशलपुरी निवासी शैलेंद्र कुमार शर्मा बैंक ऑफ इंडिया में करेंसी चेस्ट अधिकारी हैं। 22 दिसंबर की रात उनकी मां बिटाना शर्मा की तबीयत बिगड़ गई थी। दवा लेकर घर जा रहे शैलेंद्र के रास्ते में शहर कोतवाली में तैनात दीवान दिवाकर की गाड़ी खड़ी थी।
विज्ञापन

इस पर शैलेंद्र ने उससे कहा था कि गाड़ी हटा लें, मां बीमार है। रात में इमरजेंसी पड़ सकती है। यही बात दिवाकर को नागवार गुजर गई थी। इसके बाद उसने अपने साथियों के साथ मिलकर शैलेंद्र शर्मा को उठा लिया था और शहर कोतवाली में ले जाकर जमकर पिटाई कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने जांच कराकर आरोपी दीवान को लाइन हाजिर किया
इसके बाद में शांतिभंग की आशंका में शैलेंद्र का ही चालान कर उसे जमानत दे दी गई थी। उक्त पूरी घटना को अमर उजाला ने मंगलवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर को संज्ञान में लेकर एसपी केसी गोस्वामी ने प्राथमिक जांच कराई और आरोपी दीवान दिवाकर को लाइन हाजिर कर दिया।

सीओ सिटी को सौंपी गई है विस्तृत जांच
एसपी ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच सीओ सिटी अंकित मिश्रा को सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि घटना में शामिल अन्य पुलिस कर्मियों के बारे में सीओ से जांच करने को कहा गया है। बता दें कि 22 दिसंबर की रात बैंक कर्मी की मां बिटाना शर्मा का बीपी बढ़ गया था।

बेटी से भी की थी अभद्रता
शैलेंद्र दवा लेकर घर जा रहा था, लेकिन कोतवाली के ठीक पीछे उसके घर के रास्ते में एक पुलिस कर्मी की गाड़ी खड़ी थी। इस पर उसने शहर कोतवाली में तैनात दीवान से कहा कि गाड़ी हटा लो। मां बीमार है। इमरजेंसी पड़ने पर कार नहीं निकल पाएगी। यह बात सुनकर दीवान भड़क गया। दीवान की हरकत देख शैलेंद्र की 12 साल की बेटी ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया, तो दीवान न उससे भी अभद्रता कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed