Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Diwali is today, auspicious time for Lakshmi Pujan will be one hour and 56 minutes.

Kanpur News: दिवाली आज, लक्ष्मी पूजन के लिए एक घंटा 56 मिनट का रहेगा शुभ मुहूर्त

Sat, 07 Nov 2026 11:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 07 Nov 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Diwali is today, auspicious time for Lakshmi Pujan will be one hour and 56 minutes.
कानपुर देहात। प्रकाश और उल्लास का महापर्व दिवाली धार्मिक पंचांग के अनुसार रविवार को मनाया जा रहा है। कार्तिक मास की अमावस्या तिथि पर पड़ने वाले इस महोत्सव में माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की कृपा पाने के लिए शुभ मुहूर्त का विशेष महत्व होता है। इस बार गृहस्थ, व्यापारियों और तांत्रिक साधना करने वाले साधकों के लिए पूजा के अलग-अलग विशेष मुहूर्त और सिद्धि काल बन रहे हैं।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, दिवाली पर मुख्य लक्ष्मी पूजा प्रदोष काल और स्थिर लग्न में करना सबसे उत्तम माना जाता है। प्रदोष काल शाम 5:31 बजे से रात 8:08 बजे के बीच रहेगा। इस दौरान संध्याकाल में शाम 5:54 बजे से रात 7:50 बजे तक (लगभग 1 घंटा 56 मिनट) का समय गृहस्थ परिवारों के लिए सर्वोत्तम लक्ष्मी पूजन मुहूर्त है। इस समयावधि में स्थिर वृषभ लग्न प्रभावी रहता है। मान्यता है कि स्थिर लग्न में पूजन करने से माता लक्ष्मी घर में स्थायी रूप से निवास करती हैं।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य राम अवतार दीक्षित ने बताया कि जो व्यापारी वर्ग अपनी दुकानों, कारखानों और व्यावसायिक संस्थानों में दिवाली का पूजन करते हैं, उनके लिए दोपहर के समय का स्थिर लग्न अत्यंत शुभ माना गया है। पंचांग के अनुसार, दोपहर 1:27 बजे से दोपहर 2:54 बजे तक कुंभ लग्न में व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों में बही-खाते (चोपड़ा पूजन) और बही-खाता पूजन संपन्न कर सकते हैं। इसके अलावा संध्याकाल के चौघड़िया मुहूर्त में भी व्यापारिक स्थलों पर दीप प्रज्वलित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

.................
तांत्रिक सिद्धि के लिए महानिशीथ काल और सिंह लग्न शुभ
तांत्रिक सिद्धि, विशेष मंत्र जप, रात्रि जागरण और महानिशीथ काल की पूजा के लिए आधी रात का समय बेहद खास माना जाता है। ज्योतिषाचार्य राम अवतार दीक्षित ने बताया कि रविवार की रात को निशीथ काल रात 11:38 बजे से 9 नवंबर की सुबह 12:31 बजे तक रहेगा। इसके साथ ही मध्यरात्रि के आसपास 9 नवंबर को रात 12:25 बजे से रात 2:42 बजे तक स्थिर सिंह लग्न उदित होगा। यह सिंह लग्न सिद्धि काल और मां काली की उपासना या साधना करने वाले साधकों के लिए सर्वोच्च फलदायी माना गया है। दिवाली के इस पावन पर्व पर घरों को दीपों से सजाने, रंगोली बनाने और विधि-विधान से गणेश-लक्ष्मी की आराधना करने से सुख-समृद्धि और आरोग्य का आगमन होता है।
.................
10 नवंबर होगी गोवर्धन पूजा
10 नवंबर को होने वाली गोवर्धन पूजा के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 6:40 बजे से सुबह 8:50 बजे तक रहेगा। जबकि गोधूलि में शाम 5:30 बजे से शाम 5:56 बजे तक का मुहूर्त है। नौ नवंबर को दोपहर 12:31 से प्रतिपदा तिथि का प्रारंभ होगा, जो 10 नवंबर को दोपहर दो बजे समाप्त होगा।

.................
11 नवंबर को मनाया जाएगा भाई दूज
पंचांग के अनुसार भाई दूज (यम द्वितीया) 11 नवंबर को मनाया जाएगा। भाइयों को तिलक लगाने के लिए शुभ मुहूर्त दोपहर 1:10 बजे दोपहर 3:20 बजे तक रहेगा। द्वितीय तिथि 10 नवंबर को दोपहर दो बजे से शुरू होगी, जो 11 नवंबर को दोपहर 3:53 बजे समाप्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed