Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Diwali in Lakshmipurwa amidst the stagnant, dirty water

Kanpur News: गंदे पानी के बीच मनी लक्ष्मीपुरवा में दिवाली

Sun, 08 Nov 2026 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Diwali in Lakshmipurwa amidst the stagnant, dirty water
लक्ष्मीपुरवा में भरा पानी। - फोटो : पार्षद
कानपुर। लक्ष्मीपुरवा के निवासियों की दिवाली सीवर के गंदे पानी के बीच मनी। करीब तीन माह से धंसे डॉट नाले की मरम्मत न होने से लोगों को जलभराव से जूझना पड़ रहा है। यहां गलियों से लेकर सड़कों तक में गंदा पानी भरा है। इससे करीब दो हजार की आबादी प्रभावित है।
विज्ञापन

वार्ड-1, लक्ष्मीपुरवा में करीब तीन माह पहले जीटी रोड पर अफीम कोठी के पास डॉट नाला धंसा था। तब से यहां नगर निगम जोन-1 की टीम मरम्मत कार्य करा रही है। नाला क्षतिग्रस्त होने से सीवर का पानी बैकफ्लो होकर खलवा, कोपरगंज, लक्ष्मीपुरवा, अफीम कोठी आदि इलाकों की गलियों में भर रहा है। यहां के निवासी कई बार प्रदर्शन कर चुके हैं लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय पार्षद विकास साहू ने बताया कि कई बार शिकायतें की लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। इसे लेकर जलकल जोन-1 की ओर से नगर निगम के मुख्य अभियंता आलोक श्रीवास्तव को पत्र लिखकर डाॅट नाला निर्माण जल्द पूरा कराने और बंद सीवर लाइन चालू करने की मांग की है। कहा है कि काम के लिए नगर निगम ने जलकल विभाग की सीवर लाइनों में रोक लगा दी है। इस कारण लाइन चोक होने और जलभराव की समस्या हो रही है। डाॅट नाला मरम्मत का काम भी धीमा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed