फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Diwali filled the GST department's bag: Record Rs 408.30 crore tax came from both the zones of Kanpur

दिवाली ने भर दी जीएसटी विभाग की झोली: कानपुर के दोनों जोन से आया रिकार्ड 408.30 करोड़ रुपये टैक्स

Fri, 10 Dec 2021 02:37 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 10 Dec 2021 02:37 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के सभी 22 जोन में कानपुर जोन एक को 12वां और जोन दो को 13वां स्थान मिला है। जोन एक में नवंबर 2020 में 232.34 करोड़ टैक्स आया था। इस बार 10.1 करोड़ की वृद्धि के साथ 242.44 करोड़ टैक्स जमा हुआ है।

विज्ञापन
Diwali filled the GST department's bag: Record Rs 408.30 crore tax came from both the zones of Kanpur
जीएसटी ऑफिस कानपुर - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में पिछले महीने हुई दिवाली ने सरकार और जीएसटी विभाग की झोली भर दी है। इस बार रिकार्ड जीएसटी जमा हुआ है। दोनों जोनों को मिलाकर 408.30 करोड़ रुपये टैक्स आया है। जोन एक से 242.44 करोड़ तो जोन दो से 165.86 करोड़ का राजस्व जमा हुआ।
विज्ञापन


पिछले साल नवंबर की तुलना में इस बार 32.43 करोड़ रुपये अधिक टैक्स आया है। प्रदेश के सभी 22 जोन में कानपुर जोन एक को 12वां और जोन दो को 13वां स्थान मिला है। जोन एक में नवंबर 2020 में 232.34 करोड़ टैक्स आया था। इस बार 10.1 करोड़ की वृद्धि के साथ 242.44 करोड़ टैक्स जमा हुआ है।
विज्ञापन


जोन दो की बात करे तो इस बार 22.33 करोड़ रुपये अधिक टैक्स आया है। पिछले साल 143.53 करोड़ रुपये टैक्स आया था। सितंबर, अक्तूबर में भी इस बार अच्छा टैक्स जमा हुआ था। नवंबर में दीपावली की वजह से कलेक्शन चार सौ करोड़ पार हो गया है। एडिशनल कमिश्नर ग्रेड एक पीके सिंह ने बताया कि टैक्स बढ़ना अर्थव्यवस्था में सुधार के संकेत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में दो जोन में बंटा है जीएसटी विभाग
जिले में जीएसटी विभाग दो जोन में बंटा है। इसमें एक से लेकर 30 खंड हैं। जोन एक में एक से 13 खंड हैं। इसमें बिरहाना रोड, हूलागंज, एक्सप्रेस रोड, मोती मोहाल, हरबंस मोहाल, माल रोड, कैनाल रोड, गोविंदनगर, फजलगंज, बर्रा, मेस्टन रोड, फजलगंज औद्योगिक क्षेत्र, बजरिया, पनकी, कालपी रोड के अलावा उन्नाव, कानपुर देहात आता है। जोन दो में 14 से 30 खंड आते हैं। इसमें जरीब चौकी, गुमटी, नौबस्ता, दर्शनपुरवा, कल्याणपुर, काकादेव स्वरूप नगर, रावतपुर, आवास विकास, मंधना, इंद्रा नगर, पीरोड, सीसामऊ, जाजमऊ, लाल बंगला कैंट, जाजमऊ, नवाबगंज, आर्यनगर आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed