फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Divyansh won the 100 and 200 meter races.

Kanpur News: 100 और 200 मीटर दौड़ में दिव्यांश बने विजेता

Sat, 28 Feb 2026 01:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Divyansh won the 100 and 200 meter races.
कानपुर। गोविंदनगर स्थित डीबीएस कॉलेज में शुक्रवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में 100, 200, 400 और 800 मीटर दौड़, लंबी कूद, शॉटपुट, गोला फेंक, डिस्कस थ्रो, भाला फेंक, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन और शतरंज प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। 100 और 200 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग में दिव्यांश सोनी ने पहला स्थान पाया।
विज्ञापन



100 मीटर दौड़ महिला वर्ग में नंदिनी तिवारी और 200 मीटर में आस्था विजेता बनीं। 400 और 800 मीटर दौड़ के पुरुष वर्ग में आकाश कनौजिया और राहुल कुमार ने बाजी मारी। बैडमिंटन पुरुष डबल्स में दिव्यांशु कुमार–सौम्या अग्रवाल तथा मिक्स डबल्स में उत्कर्ष सिंह सेंगर–वंशिका सक्सेना की जोड़ी विजेता रही।
विज्ञापन


शतरंज में अक्षत सक्सेना, कबड्डी में ए टीम और भाला फेंक में सूरज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इससे पहले महाविद्यालय प्रबंध समिति के सचिव गौरवेंद्र स्वरुप ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. आलोक कुमार श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. अनिल कुमार मिश्र, क्रीड़ा प्रभारी डॉ. सुनील पांडेय सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed