फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Divyang old lady gave bribe to kanpur police by begging

कानपुर पुलिस ने बेटी को ढूंढने के नाम पर वृद्धा से की वसूली, दिव्यांग ने भीख मांगकर पुलिस को दी घूस

Mon, 01 Feb 2021 11:31 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 01 Feb 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Divyang old lady gave bribe to kanpur police by begging
कानपुर डीआईजी प्रीतिंदर सिंह - फोटो : amar ujala
कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र की सनिगवां चौकी पुलिस की एक शर्मनाक करतूत सामने आई है। गरीब दिव्यांग वृद्धा से उसकी लापता बेटी को ढूंढने के लिए गाड़ी और डीजल के नाम पर करीब 12 हजार रुपये वसूल लिए। सोमवार को वृद्धा के गुहार लगाने पर डीआईजी ने युवती को ढूंढने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच बैठाई। सनिगवां क्षेत्र निवासी वृद्धा ने बताया कि एक महीने पहले बेटी लापता हो गई थी। चकेरी थाने में गुमशुदगी दर्ज है। आशंका है कि दूर का रिश्तेदार बेटी को ले गया है। आरोप लगाया कि पुलिस कार्रवाई करने के बजाय वसूली में जुट गई।
विज्ञापन


भीख मांग कर किसी तरह जुटाई रकम सौंप दी। इसके बाद भी बेटी का पता नहीं चला। डीआईजी डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि युवती का पता लगाने के लिए सर्विलांस व अन्य टीमों को लगाया गया है। साथ पुलिसकर्मियों पर लगे आरोप की जांच कराई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीआईजी का मानवीय चेहरा
पीड़िता ने अपनी शिकायत डे अफसर सीओ कलक्टरगंज गीतांजलि सिंह को दर्ज कराई थी। वह बाहर बैठी ही थीं कि तभी डीआईजी वहां से निकले। वृद्धा को देखकर रुक गए। उनसे पूरा मामला पूछा। इसके बाद अपनी फ्लीट की गाड़ी से वृद्धा को घर भिजवाया। आश्वासन दिया कि जिन पुलिसकर्मियों ने लापरवाही बरती है या पैसे लिए हैं उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed