फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Divya won the 200m race and Ankush won the 100m race.

Kanpur News: 200 मीटर दौड़ में दिव्या और 100 मीटर में अंकुश ने बाजी मारी

Sat, 29 Nov 2025 01:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 29 Nov 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Divya won the 200m race and Ankush won the 100m race.
झींझक। नगर के एक स्कूल मैदान पर हुई खेलकूद प्रतियोगिता के पहले दिन जूनियर बालिका वर्ग में दो सौ मीटर दौड़ में कक्षा आठ की दिव्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, बालक वर्ग की सौ मीटर दौड़ में अंकुश अव्वल रहे।
विज्ञापन

नगर स्थित राइजिंग सन एजूकेशन सेंटर में शुक्रवार को तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। बालिका वर्ग की 200 मीटर दौड़ में कक्षा सात की अनन्या पाल को दूसरा स्थान व कक्षा पांच की नव्या को तीसरा स्थान मिला। बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ मे कक्षा छह के निशाल को दूसरा और कक्षा पांच के आदित्य को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन

प्राथमिक में बालिका वर्ग 100 मीटर मीटर दौड़ में कक्षा पांच की काजल अव्वल रहीं। कक्षा चार की अंशिका को दूसरा व कक्षा तीन की स्नेहा को तीसरा स्थान मिला। प्राथमिक में बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में कक्षा चार के अनुराग अव्वल रहे। कक्षा तीन के गौरव ने दूसरा व कक्षा तीन के वंश ने तीसरा स्थान पाया। जूनियर स्तर की बालक कबड्डी में आजाद द विगबॉस ने भगत सिंह लाइंस टीम को हरा कर जीत हासिल की। बालिका वर्ग की खोखो में लाइंस टीम ने ईगल को हरा कर जीत हासिल की। यहां विद्यालय प्रबंधक अनुज सेंगर, आलोक गुप्ता, अजय प्रताप सिंह, आयुष मिश्रा, अंकित सिंह, रक्षा मिश्रा, ज्योति राठौर, एकता बाथम सहित समस्त स्टाफ व छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed