फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Divya tops in javelin and Anuj tops in discus throw.

Kanpur News: भाला में दिव्या और चक्का फेंक में अनुज अव्वल

Sat, 22 Feb 2025 01:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 22 Feb 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Divya tops in javelin and Anuj tops in discus throw.
31 भाला फेंक प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती छात्रा। - फोटो : संवाद
पुखरायां। कस्बा के रामस्वरूप ग्राम उद्योग परास्नातक महाविद्यालय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में शुक्रवार को दूसरे दिन की प्रतियोगिताएं हुईं। चक्का फेंक में अनुज अव्वल रहे। जबकि भाला फेंक में दिव्या का प्रदर्शन श्रेष्ठ रहा। इसके अलावा दौड़, वॉलीबॉल, खो-खो आदि खेलों में भी खिलाड़ियों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

दूसरे दिन के खेलों की शुरुआत दौड़ प्रतियोगिता से हुई। बालक वर्ग की आठ सौ मीटर दौड़ में उत्कर्ष द्विवेदी प्रथम, अमन गौतम द्वितीय और मोहम्मद शोएब तृतीय स्थान पर रहे। चक्का फेंक प्रतियोगिता में अनुज सचान प्रथम, विपिन कुमार द्वितीय और शनि ने तीसरा स्थान हासिल किया। हैमर थ्रो में अनुज कुमार प्रथम, अमन गुप्ता द्वितीय और विपिन कुमार तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

वॉलीबॉल प्रतियोगिता में टीम ए ने टीम बी को 10-6 के अंतर से पराजित किया। वहीं बालिका वर्ग की भाला फेंक प्रतियोगिता में दिव्या सिंह चैहान ने प्रथम, छाया देवी ने द्वितीय और किरण देवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। दो सौ मीटर दौड़ प्रतियोगिता में बीए द्वितीय वर्ष की शिवानी प्रथम, बीए प्रथम वर्ष की शिवानी द्वितीय और बीए प्रथम वर्ष की छाया देवी तृतीय स्थान पर रही। चार सौ मीटर दौड़ में शिवानी प्रथम, दीपांशी कुशवाहा द्वितीय और अनन्या तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

खो-खो प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। टीम बी ने टीम ए को हराकर जीत दर्ज की। प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका खेल प्रशिक्षक संजय सिंह रहे। इस दौरान महाविद्यालय के प्रबंधक श्रीप्रकाश द्विवेदी, क्रीड़ा प्रभारी डॉ. हेमेंद्र सिंह, डाॅ. मुकेशचंद द्विवेदी, डाॅ. आरपी चतुर्वेदी, डॉ. के के सिंह, डॉ. पर्वत सिंह, डॉ. जितेंद्र कुमार, डॉ. निधि अग्रवाल, डॉ. अंशुमन उपाध्याय, डॉ. शिवनारायण यादव, डॉ. इदरीश खान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed