फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ditvaha storm will cause temperature fluctuations

Kanpur News: दित्वाह तूफान ऊपर-नीचे करेगा तापमान

Mon, 01 Dec 2025 01:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Ditvaha storm will cause temperature fluctuations
कानपुर। बंगाल की खाड़ी के तटीय इलाके से गुजर रहा चक्रवाती तूफान दित्वाह तापमान को ऊपर-नीचे करेगा। रात में ऊंचे बादल आने से न्यूनतम तापमान एक से दो डिग्री ऊपर चढ़ सकता है। साथ ही तेज हवाएं चलेंगी। तूफान के गुजरने के बाद पारा फिर नीचे गिरने लगेगा और ठंड बढ़ेगी। सुबह और शाम धुंध बनी रहेगी। इस समय उत्तर पश्चिमी हवाओं की औसत अधिकतम गति छह किमी प्रति घंटा है।
विज्ञापन

वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि इस समय चक्रवाती तूफान दित्वाह बंगाल की खाड़ी से लेकर आंध्रप्रदेश, कर्नाटक आदि प्रांतों पर असर डाल रहा है। दितवाह के प्रभाव से कानपुर परिक्षेत्र में ऊंचे बादल आ रहे हैं लेकिन तूफान की गति से हवाओं की गति भी बढ़ जाती है। इससे बादल छंट जाते हैं। तूफान के असर से तापमान में एक-दो डिग्री सेल्सियस का उतार-चढ़ाव बना रहेगा। उन्होंने बताया कि बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में हवाएं 50 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही हैं। सीएसए के मौसम विभाग के मुताबिक अधिक माहौल में सुबह की नमी का प्रतिशत 88 और दोपहर का 34 हो गया है। उत्तर पश्चिमी हवाओं की निरंतरता बनी रहेगी जिसका असर रात और दिन के तापमान पर आ सकता है। दिन में धूप निकलेगी लेकिन नरम रहेगी। रात में आसमान खुला रहने पर ठंड बढ़ जाएगी। इस दौरान बारिश की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed