फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ditch on the side of Malasa Sengur river bridge

मलासा सेंगुर नदी पुल किनारे हुआ गड्ढा

Mon, 02 Aug 2021 01:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Ditch on the side of Malasa Sengur river bridge
पुखरायां। लगातार हो रही बारिश से मलासा के समीप स्थित सेंगुर नदी पुल के किनारे एक तरफ की सड़क की मिट्टी बह गई है। इससे मौके पर बड़ा गड्ढा हो गया है। गड्ढा नहीं भरे जाने से हादसे का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

कानपुर-झांसी हाईवे पर देवीपुर चौराहा से मलासा होते हुए सेंगुर नदी पार करके मूसानगर मुगलरोड तक लिंक मार्ग निकला है। जिससे क्षेत्रीय ग्रामीणों के अलावा छोटे और बड़े वाहन आवागमन करते हैं। लगातार कई दिनों से रही बरसात से मलासा के पास सेंगुर नदी पुल के किनारे सड़क के एक किनारे का कुछ हिस्सा पानी से कट गया है। इससे मौके पर बड़ा गड्ढा हो गया है।
विज्ञापन

जहां हादसा होने का खतरा बना हुआ है। रात में दूर से लाइट में पुल के किनारे धंसी हुई सड़क नहीं दिखाई देती है। हालांकि दिन में आधी सड़क से वाहनों का आवागमन जारी है। वाहनों के निकलने से सड़क की और मिट्टी धसती जा रही है। मलासा के जयकरन, किशनकुमार सिंह, मथुरा सिंह, शैलेंद्र सिंह ने बताया कि लगातार कई दिनों से हो रही बारिश से पुल के किनारे की सड़क पानी निकासी से कट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे हुए गड्ढे में कोई वाहन न गिरे और हादसा न हो इसके लिए चारो तरफ झाड़ी काटकर लगा दी गई है। यदि कोई बाइक सवार गड्ढे में चला गया तो वह नदी में गिर सकता है। छोटे बड़े सभी वाहनों से दुर्घटना हो सकती है। पुल के दोनों तरफ रहने वाले लोग वाहनों के पुल पर पहुंचने से पहले सूचना देते रहते हैं।

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता भगवानदास ने बताया कि अवर अभियंता तीन दिन पूर्व मौके पर गए थे तब गड्ढा छोटा था। अब मौके पर बड़ा गड्ढा होने की जानकारी मिली है। उसकी भरवाई का कार्य कराया जाएगा। लोगों से अपील है कि सजगता से आवागमन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed